Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 Jawa 42 Bobber Black Mirror एडीशन 2.25 लाख रुपये में लॉन्च, इन बदलावों के साथ हुई पेश

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 03:00 PM (IST)

    Jawa Motorcycles ने 42 Bobber को 2.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। 42 बॉबर ब्लैक मिरर में क्रोम फ्यूल टैंक है जो मोटरसाइकिल के लुक ...और पढ़ें

    2023 Jawa 42 Bobber Black Mirror एडीशन को लॉन्च कर दिया गया है।
    2023 Jawa 42 Bobber Black Mirror एडीशन को लॉन्च कर दिया गया है।

    HighLights

    1. इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।
    2. 42 बॉबर ब्लैक मिरर में क्रोम फ्यूल टैंक है।
    3. जावा ने इसमें मैकेनिकल बदलाव भी किए हैं।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Jawa Motorcycles ने 42 Bobber का नया टॉप-एंड वर्जन लॉन्च किया है। इसे ब्लैक मिरर नाम दिया गया है और इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। Jawa 42 Bobber Black Mirror की बुकिंग जावा डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है। निर्माता ने इसमें न केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, बल्कि इंजन को भी रिफाइन और रीट्यून किया गया है।

    Jawa 42 Bobber का डिजाइन

    42 बॉबर ब्लैक मिरर में क्रोम फ्यूल टैंक है, जो मोटरसाइकिल के लुक को बढ़ाता है। 42 बॉबर में अब अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो डुअल-टोन में तैयार किए गए हैं और वे ट्यूबलेस टायर में लिपटे हुए हैं। गियर और इंजन कवर को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। साइड पैनल अभी भी काले रंग में है और इस पर 42 Bobber लिखा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Tata Nexon EV की बुकिंग इस दिन से होगी शुरू

    Jawa 42 Bobber में मैकेनिकल बदलाव

    जावा ने अपनी इस मोटरसाइकिल में मैकेनिकल बदलाव भी किए हैं। थ्रोटल बॉडी का आकार 33 मिमी से बढ़ाकर 38 मिमी कर दिया गया है। साथ ही RPM को 1,500 से घटाकर 1,350 कर दिया गया है। इसके फ्यूल मैप को भी अपडेट किया गया है। बेहतर राइडिंग क्वालिटी के लिए इसके रियर मोनोशॉक को नया रूप दिया गया है।

    Jawa 42 Bobber का इंजन

    इसमें वही 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर दिया गया है, जो 29.49 bhp की अधिकतम पावर और 32.7 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स 6-स्पीड है, जिसमें अब स्लिप और असिस्ट क्लच मिलता है।

    खबरें और भी

    कंपनी ने क्या कहा?

    Jawa Yezdi Motorcycles के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने लॉन्च के बारे में उत्साहपूर्वक बात करते हुए कहा कि पिछले साल Jawa 42 Bobber के सफल लॉन्च के साथ हमने बॉबर सेगमेंट में अपने प्रभुत्व को और मजबूत किया है।

    यह भी पढ़ें- BMW 2 Series Gran Coupe M Performance Edition भारत में लॉन्च

    उन्होने कहा कि हमारे फैक्ट्री कस्टम पोर्टफोलियो के बॉबर स्टेबल को भारत में राइडिंग कम्यूनिटी के उत्साही प्रशंसक प्राप्त हैं। उन्होने आगे कहा कि 42 बॉबर के लिए हमें जिस तरह का प्यार मिला, उसने हमें बिल्कुल नई Jawa 42 Bobber ब्लैक मिरर पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।