Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपडेटेड इंजन के साथ लॉन्च हुई 2023 Mahindra XUV300, जानिए पहले से कितनी महंगी हुई ये कार

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 09:46 AM (IST)

    2023 Mahindra XUV300 दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इनमें एक 1.2-लीटर पेट्रोल यूनिट शामिल है जो 109 बीएचपी और 200 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। वह ...और पढ़ें

    महिंद्रा ने अपडेटेड पावरट्रेन के साथ 2023 XUV300 लॉन्च किया है।
    महिंद्रा ने अपडेटेड पावरट्रेन के साथ 2023 XUV300 लॉन्च किया है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत सरकार 1 अप्रैल 2023 से न्यू एमिशन नॉर्म को लागू करने जा रही है, जिसको फॉलो करते हुए कंपनियां अपनी गाड़ियों के इंजन में बदलाव कर रहे हैं। इसी क्रम में 2023 Mahindra XUV300 के इंजन को भी अपडेट किया गया है। आइये जानते हैं 2023 Mahindra XUV300 में क्या कुछ मिल रहा खास और कितनी है इसकी कीमत।

    महिंद्रा ने अपडेटेड पावरट्रेन के साथ 2023 XUV300 लॉन्च किया है। सब-4 मीटर SUV में अब ऐसे इंजन मिलते हैं जो BS6 चरण 2 मानदंडों को फॉलो करती है।

    2023 Mahindra XUV300 दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इनमें एक 1.2-लीटर पेट्रोल यूनिट शामिल है जो 109 बीएचपी और 200 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं एक 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 115 बीएचपी पॉवर और 300 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी शामिल हैं।

    Mahindra ने XUV300 के चार वेरिएंट पेश करना जारी रखा है। इनमें W4, W6, W8 और W8 (O) शामिल हैं, जिनकी कीमतें 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। हालांकि, महिंद्रा ने चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 15,000-22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

    W6 पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये बढ़कर 10.71 लाख रुपये हो गई है, जबकि W8 और W8 (O) ट्रिम्स में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    XUV300 डीजल रेंज की कीमत 9.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। W4, W6 और W8 ट्रिम्स की कीमतें 20,000 रुपये बढ़ गई हैं, जबकि W8 (O) की कीमत 22,000 रुपये अधिक है।

    इंजन के अलावा, इस गाड़ी मे अन्य कोई कॉस्मैटिक या फिर डिजाइन चेंज नहीं किया गया है। यह गाड़ी पहली की तुलना में अब कम प्रदूषण जेनरेट करेगी।

    खबरें और भी