यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2023 Tata Nexon Facelift के बेस वेरिएंट में मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स, अब सनरूफ के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये
2023 Tata nexon Facelift में डिजाइन और इंटीरयर में बदलाव के साथ-साथ नए फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं। नई नेक्सन के एंट्री लेवल वेरिएंट को Smart नाम दिया गय ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की पॉपरलर कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने 14 सितंबर को Tata Nexon का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट ऑप्शन के साथ पेश किया है और इसकी एक्स शेरूमत कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू होती है।
2023 Tata nexon Facelift में डिजाइन और इंटीरयर में बदलाव के साथ-साथ नए फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं। अपने इस लेख में हम आपको इसके बेस ट्रिम के सभी वेरिएंट्स की विशेषताओं और फीचर्स के बारे में बताएंगे।
.jpg)
Smart वेरिएंट
नई नेक्सन के एंट्री लेवल वेरिएंट को Smart नाम दिया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललाइट्स मिलती हैं। इसके अलावा ये 16 इंच के स्टील व्हील, टर्न इंडिकेटर इंटीग्रेटेड ओआरवीएम के साथ आती है।
नई नेक्सन बैकलिट लोगो के साथ डुअल-स्पोक टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, चार इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और मैनुअल एसी के साथ आती है। साथ ही ये इको, सिटी और स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। आइए, इसके फीचर्स के बारे में जान लेते हैं-
Smart वेरिएंट में नीचे दिए गए फीचर्स मिलते हैं-
- 6 एयरबैग
- ईएससी
- हिल होल्ड कंट्रोल
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- सेंट्रल लॉकिंग

यह भी पढ़ें- 2023 Tata Nexon EV facelift vs MG ZS EV: कीमत, बैटरी और रेंज के मामले में कौन बेहतर?
Smart+ वेरिएंट में ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा ये फीचर्स मिलते हैं-
- पावर विंडो
- इंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले
- 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल
- 4 स्पीकर
- इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम
Smart+ S वेरिएंट में ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा ये फीचर्स मिलते हैं-
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- ऑटोमैटिक हेडलैंप
- ऑटोमैटिक वाइपर
यह भी पढ़ें- Audi Q5 Limited Edition भारत में हुई लॉन्च, महज 6.3 सेकेंड में पकड़ती है 0-100 की रफ्तार