Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन "ट्रैक टू रोड" खासियत के साथ हुई लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 04:58 PM (GMT+05:30)

    2023 TVS Apache RTR 160 4V टीवीएस मोटर कंपनी ने आज नई 2023 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी (2023 TVS Apache RTR 160 4V) स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है। ...और पढ़ें

    2023 TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च
    2023 TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। 2023 TVS Apache RTR 160 4V: भारतीय बाजार में टीवीएस ने अपनी नई मोटरसाइकिल 2023 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी (2023 TVS Apache RTR 160 4V) स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दे पर्ल व्हाइट कलर में इस स्पेशल एडिशन की कीमत 1,30,090 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। अगर आपको अपने लिए इस मोटरसाइकिल को खरीदना है तो आप इसे भारत में टीवीएस मोटर कंपनी के डीलरशिप पर जाकर खरीद सकते हैं।

    "ट्रैक टू रोड"

    वहीं ये अपाचे सीरीज को टीवीएस रेसिंग "ट्रैक टू रोड" पर बनाया गया है। जो इसके स्टाइल और परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी में दिखाई देता है। इसी को देखते हुए कंपनी ने नए एडिशन वेरिएंट को पर्ल व्हाइट कलर में लॉन्च किया है। ये पहले से मौजूद मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन में शामिल होगी। इस स्पेशल एडिशन को बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है। जो सिग्नेचर आरटीआर एग्जॉस्ट नोट को बढ़ावा देता है।

    2023 TVS Apache RTR 160 4V इंजन

    (2023 TVS Apache RTR 160 4V) में 159.7 cc, ऑयल-कूल्ड का इंजन मिलता है। जो 17.55 पीएस पर 9250 आरपीएम का पावर आउटपुट और 14.73 न्यूटन मीटर पर 7250 आरपीएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसे 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    2023 TVS Apache RTR 160 4V राइडिंग मोड

    इसके व्हीलर में नए पर्ल व्हाइट कलर में ब्लैक और रेड कलर के कॉम्बिनेशन मिलते हैं। वहीं ड्यूल टोन सीट नए पैटर्न के साथ आते हैं। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, तीन अर्बन, स्पोर्ट और रेन राइडिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा टीवीएस स्पोर्ट एक्स कनेक्टिविटी और टीएम रियर रेडियल टायर, गियर शिफ्ट इंडिकेटर सिग्नेचर डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) के साथ ऑल-एलईडी हेडलैंप भी मिलते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Upcoming Bike In December 2022: भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रही है ये धाकड़ मोटरसाइकिलें, यहां देखें लिस्ट

    सही दिशा में रोशनी नहीं दे रही आपके गाड़ी की हेडलाइट? इन टिप्स को फॉलो करके घर पर करें ठीक