यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2024 Renault Captur facelift से उठा पर्दा, ADAS फीचर्स के साथ मिले ये बड़े अपडेट; पहले से इतनी बदल गई
2024 Renault Captur facelift को शार्प लुक के साथ अधिक एडवांस बनाया गया है। ग्रिल को फिर से डिज़ाइन किया गया है और इसमें रेनो का नया डायमंड लोगो मिलता ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने 2024 Captur SUV को यूरोपीय बाजार के लिए पेश किया है। इसे एक कंम्प्रिहेंसिव मिडलाइफ फेसलिफ्ट दिया गया है। इसके फ्रंट को रिडिजाइन किया गया है, जो मॉडल को ब्रांड की नवीनतम डिजाइन लैंग्वेज के अनुरूप लाता है। इसके अलावा, कार के केबिन को भी नए अपडेट मिले हैं।
डिजाइन
2024 Renault Captur facelift को शार्प लुक के साथ अधिक एडवांस बनाया गया है। ग्रिल को फिर से डिज़ाइन किया गया है और इसमें रेनो का नया डायमंड लोगो मिलता है, जबकि व्हील आर्च अधिक स्पष्ट दिखाई देते हैं। अपडेटेड बम्पर को छोड़कर रियर में सीमित बदलाव हैं, जबकि सी-आकार के रैपअराउंड टेललाइट्स में नए ग्राफिक्स हैं। रेनो इस एसयूवी को 17 से 19 इंच के व्हील साइज के साथ पेश कर रहा है।
यह भी पढ़ें- One Vehicle One FASTag लागू होने के बाद बदल गए हैं ये नियम, यहां जानिए टोल से जुड़े सभी सवालों के जवाब
रेनो ने डुअल-टोन पेंट ऑप्शन के साथ नए टॉप-स्पेक वेरिएंट के रूप में आरएस लाइन को बदलने के लिए नया एस्प्रिट अल्पाइन ट्रिम भी पेश किया है।
इंटीरियर और फीचर
कार के केबिन में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन गूगल के साथ नया 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जबकि 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी है। रेनो इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री की जगह केबिन में रिसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल कर रही है। इसे एडास भी दिया गया है।
इंजन और परफॉरमेंस
इसे 90 बीएचपी के साथ 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन और 1.3-लीटर 4-सिलेंडर पावरट्रेन दिया गया है, जो 140 बीएचपी और 160 बीएचपी पावर के साथ उपलब्ध है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक के साथ खरीद जा सकता है।
खबरें और भी
नई रेनो कैप्चर को 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी दिया गया है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है और ये 145 बीएचपी का संयुक्त आउटपुट प्रदान करता है। आपको बता दें कि इसे भारत में पेश किए जाने की कोई योजना है।