Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्‍च, इंजन से लेकर फीचर्स तक होंगे अपडेट, शुरू हुई बुकिंग

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

    वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Mar ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्‍द ही इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इस एसयूवी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्‍च

    मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को जल्‍द ही अपडेट के साथ लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

    जारी हुआ टीजर

    निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर इस एसयूवी के पहले टीजर को भी जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की झलक दिखाई दे रही है।

    शुरू हुई बुकिंग

    मारुति की ओर से इस एसयूवी के पहले टीजर को जारी करने के साथ ही इस एसयूवी के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। इस एसयूवी को 11 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।

    क्‍या होंगे बदलाव

    निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसके फ्रंट बंपर, ग्रिल, हेडलाइट में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर, नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और कुछ नए फीचर्स के साथ ही सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए एक लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है।

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 23 जुलाई को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी निर्माता की ओर से औपचा‍रि तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV
    3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?