Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Cars: Tata Motors जल्द लॉन्च करेगी 3 नई गाड़ियां, लिस्ट में एक हैचबैक और 2 एसयूवी शामिल

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 02:30 PM (IST)

    Tata Nexon iCNG कॉन्सेप्ट को कुछ महीने पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था और आने वाले महीनों में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। कर्व ...और पढ़ें

    Tata Motors जल्द ही 3 नई कारें लॉन्च करने वाली है।
    Tata Motors जल्द ही 3 नई कारें लॉन्च करने वाली है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors नए Fiscal year (वित्त वर्ष) में कई कारें पेश करने के लिए तैयार है। इनमें से 2 सीएनजी और एक हैचबैक जल्द ही भारतीय सड़कों पर देखी जा सकती है। आइए, कंपनी की इन अपमिंग कारों के बारे में जान लेते हैं।

    Tata Nexon CNG

    Tata Nexon iCNG कॉन्सेप्ट को कुछ महीने पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था और आने वाले महीनों में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। अन्य टाटा सीएनजी मॉडलों में पाई जाने वाली ट्विन-सिलेंडर तकनीक को अपनाते हुए, इसमें लगभग 230 लीटर का उपयोग करने योग्य बूटस्पेस होगा। ये परिचित 1.2L पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Connected Car चलाते हैं तो खबरदार! इन गलतियों से Hack को सकती है आपकी गाड़ी

    Tata Curvv EV

    कर्व ईवी कॉन्सेप्ट की शुरुआत 2022 में हुई थी, जबकि इसका आईसीई वर्जन 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रोडक्शन-स्पेक कर्व आईसीई को पेश किया गया था। दोनों वर्जन इस साल भारत में 2024 के मध्य तक इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किए जाएंगे। इसका आईसीई वर्जन भी बाद में लॉन्च किया जाएगा।

    कर्वव ईवी को Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित किया जाएगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए पंच ईवी में पेश किया गया था। इसमें एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज होने का दावा किया गया है।

    खबरें और भी

    Tata Altroz Racer

    आने वाले हफ्तों में टाटा आधिकारिक तौर पर भारत में अल्ट्रोज रेसर की कीमतों की घोषणा करेगा। स्टैंडर्ड अल्ट्रोज के आधार पर परफॉरमेंस बेस्ड अल्ट्रोज रेसर में कई खासियत होने वाली हैं। इसका 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन 120 PS और 170 Nm का उत्पादन करेगा। इसके अलावा अल्ट्रोज रेसर को कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- One Vehicle One FASTag लागू होने के बाद बदल गए हैं ये नियम, यहां जानिए टोल से जुड़े सभी सवालों के जवाब