यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bike Sale: 400 से 500 सीसी सेगमेंट में किन बाइक्स की रही मांग, फरवरी 2024 में किसकी कैसी रही बिक्री, जानें डिटेल
भारत में बड़े इंजन और फीचर्स के साथ आने वाली बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। पिछले कुछ समय से 400 से 500 सीसी सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से बाइक ...और पढ़ें

HighLights
- दो पहिया वाहनों की बिक्री पर SIAM ने जारी की रिपोर्ट।
- 400 से 500CC बाइक्स की रही भारतीय बाजार में मांग।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की ओर से फरवरी 2024 के दौरान देश में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट को जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 400 से 500 सीसी के सेगमेंट में किस कंपनी ने किस बाइक की बिक्री की है। हम इस खबर में आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
Bike Sales In February 2024
भारतीय बाजार में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। सामान्य फीचर्स और कम कीमत के साथ ही ज्यादा फीचर्स और महंगी बाइक्स को भी देश में काफी पसंद किया जा रहा है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 के दौरान देशभर में 400 से 500 सीसी सेगमेंट के वाहनों की कुल बिक्री 7843 यूनिट्स रही है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस सेगमेंट में 4193 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

नंबर-1 पर रही Bajaj
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्प उपलब्ध करवाए जाते हैं। कंपनी की ओर से 400 से 500 सीसी सेगमेंट में डोमिनार के साथ ही केटीएम, हस्कवर्ना और ट्रॉयम्फ की बाइक भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जाती हैं। फरवरी 2024 में इन बाइक्स की कुल बिक्री 3233 यूनिट्स रही है। जबकि पिछले साल फरवरी महीने में कंपनी ने 1330 यूनिट्स की बिक्री की थी।
यह भी पढ़ें- Two Wheeler Sales: फरवरी में किस कंपनी ने की कितने दो पहिया वाहनों की बिक्री, जानें टॉप-10 की डिटेल
दूसरे नंबर पर Royal Enfield
बुलेट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से भी 400 से 500 सीसी सेगमेंट में हिमालयन को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक को फरवरी 2024 में 2278 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल 2841 यूनिट्स की बिक्री की थी।
खबरें और भी
Hero Motocorp की भी रही मांग
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी इस सेगमेंट में एक्स440 हॉर्ले डेविडसन को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक की बीते महीने में 2219 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से इस बाइक को पिछले साल ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस बाइक को हीरो मोटोकॉर्प और हॉर्ले डेविडसन ने मिलकर बनाया है।
Honda और Kawasaki की भी हुई बिक्री
होंडा की ओर से इस सेगमेंट में सीबी500 को ऑफर किया जाता है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान सीबी500 बाइक की 66 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं कावासाकी मोटर्स की ओर से एलिमिनेटर, केएलएक्स450आर और केएक्स 450 बाइक्स की 42 यूनिट्स की बिक्री की गई है।