Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाड़ी के अंदर ढंग से AC नहीं कर रहा काम? चिलचिलाती धूप से निपटने में मदद करेंगे ये टिप्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 04:03 PM (IST)

    गर्मियों के दौरान जब भी गाड़ी को पार्क करें तो कोशिश करें कि वह किसी पेड़ के नीचे हो या फिर किसी छाया के नीचे हो इससे गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर ज्यादा ...और पढ़ें

    सही ढंग से एसी इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
    सही ढंग से एसी इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। चिलचिलाती गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम के दौरान गाड़ी के अंदर AC की जरूरत पड़ती है। बहुत से लोग AC का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाते हैं जिसके कारण केबिन ढंग से ठंडा नहीं हो पाता है। इस खबर में आपको कुछ टिप्स बताने जा रहा हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने गाड़ी के AC का सही ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं और केबिन को ठंडा रख सकते हैं।

    केबिन एयर फिल्टर को करें साफ

    अगर अभी तक आपने अपने गाड़ी के केबिन का एयर फिल्टर रिप्लेस नहीं करवाया है तो उसे फौरन करवा दें। क्योंकि उसमें धूल जम जाने के कारण बहुत बार यह सही ढंग से काम नहीं करता है। ऐसे में सुनिश्चित कर लें कि आपकी केबिन का एयर फिल्टर साफ है या नहीं।

    पॉर्किंग

    गर्मियों के दौरान जब भी गाड़ी को पार्क करें तो कोशिश करें कि वह किसी पेड़ के नीचे हो या फिर किसी छाया के नीचे हो इससे गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर ज्यादा हॉट नहीं रहेगा। इससे जैसे ही आप गाड़ी के अंदर प्रवेश करेंगे और ऐसे ऑन करेंगे बहुत ही कम समय में केबिन सही ढंग से ठंडा हो जाएगा

    तुरंत मैक्सिमम मोड में न करें स्विच

    हम में से अधिकतर लोग जैसे ही गाड़ी में बैठते हैं AC को ऑन करते ही मैक्सिमम पर टर्न कर देते हैं। जिसके कारण एसी अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाता है। दरअसल, होता यह है कि जैसे ही हम AC को तुरंत मैक्सिमम पर टर्न करते हैं तो कुछ समय AC गाड़ी के अंदर की हवा को खींचने लगता है और गाड़ी के अंदर का जो हवा होता है वह बाहर से कहीं ज्यादा गर्म होता है, इससे गाड़ी के अंदर AC अपना काम नहीं कर पाता है।

    खबरें और भी

    ये एसी मोड है सबसे बेस्ट

    रीसर्क्युलेशन मोड अन्य मोड की तुलना में कहीं बेहतर है। लेकिन, अगर आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करेंगे तो अंदर की हवा अशुद्ध हो जाएगी। इसलिए, लंबी यात्रा के दौरान, आप ताजी हवा को अंदर आने देने के लिए थोड़ी देर में फ्रेश एयर मोड में स्विच कर सकते हैं।