Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Electric Car: मंथली बेसिस पर May 2024 में दर्ज हुई बढ़ोतरी, जानें किस कंपनी ने की कितनी Electric कारों की बिक्री

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 06:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में कई तरह की तकनीक वाले वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें पेट्रोल डीजल और सीएनजी कारों के साथ EV भी शामिल हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डी ...और पढ़ें

    May 2024 के दौरान FADA की रिपोर्ट के मुताबिक कैसी रही बिक्री। आइए जानते हैं।
    May 2024 के दौरान FADA की रिपोर्ट के मुताबिक कैसी रही बिक्री। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. May 2024 में Electric Cars और SUV की बिक्री में हुई मामूली बढ़ोतरी
    2. सबसे ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री टाटा मोटर्स ने की
    3. May 2024 के दौरान कुल 7638 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने देशभर में अन्‍य ईंधन वाली कारों के साथ ही Electric Cars सेगमेंट में भी वाहनों की बिक्री हुई है। किस कंपनी की ओर से May 2024 के दौरान कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितनी हुई बिक्री

    फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में May 2024 के दौरान कुल 7638 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसमें 1.24 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। लेकिन मंथली बेसिस पर बीते महीने में करीब 3.01 फीसदी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जबकि April 2024 में देशभर में 7734 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि April 2024 के दौरान यह संख्‍या 7415 यूनिट्स थी।

    Tata Motors EV

    टाटा मोटर्स की ओर से May 2024 के दौरान सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई। कंपनी की ओर से बीते महीने में कुल 5083 यूनिट्स की बिक्री की गई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को 15.54 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ मिली। लेकिन April के मुकाबले 2.56 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर टियागो, पंच, नेक्‍सन, टिगोर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- गाड़ी से घूमने की कर रहे हैं तैयारी, तो जानें State Highway, National Highway और Expressway में क्‍या होता है अंतर

    MG Motors

    ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से भी भारतीय बाजार में कॉमेट और जेडएस ईवी को ऑफर किया जाता है। बीते महीने कंपनी ने कुल 1441 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। बिक्री के मामले में एमजी मोटर्स टाटा के बाद दूसरे नंबर पर रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 210.56 फीसदी की बढ़त हासिल की है। बीते साल कंपनी ने सिर्फ 464 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    खबरें और भी

    Mahindra

    महिंद्रा की XUV400 भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी की May 2024 के दौरान 564 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि बीते साल May महीने में इस एसयूवी की 390 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    BYD

    चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने भी May 2024 के दौरान भारतीय बाजार में 163 इलेक्ट्रिक यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 146 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    अन्‍य कंपनियों का कैसा हाल

    फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीए ने 86, बीएमडब्‍ल्‍यू ने 71, मर्सिडीज बेंज ने 57, वोल्‍वो ने 35, किआ ने 21, ऑडी ने छह, पॉर्श ने दो और अन्‍य कंपनियों ने 12 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है।

    यह भी पढ़ें- देश की पहली CNG Bike के लिए करना होगा ज्‍यादा इंतजार, जानें अब कब होगी लॉन्‍च