यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vehicle Sale: फरवरी 2024 में कितने वाहनों की हुई बिक्री, SIAM ने दी जानकारी
भारतीय बाजार में बीते महीने में सभी तरह के वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें यात्री वाहन ति-पहिया वाहन और दो पहिया वाहन जैसे सेगमेंट शामिल ...और पढ़ें

HighLights
- देश भर में फरवरी 2024 में बढ़ी वाहनों की बिक्री।
- सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से फरवरी 2024 के दौरान देशभर में हुई वाहनों की बिक्री की जानकारी दी गई है। सियाम के मुताबिक देशभर में बीते महीने में किस सेगमेंट में कितनी Vehicle Sale हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल February 2024 में बिक्री कैसी रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

क्या मिली जानकारी
सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में फरवरी 2024 के दौरान करीब 19 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इसके बाद यात्री वाहन सेगमेंट (Passenger Vehicle Sales) में और तीसरे पायदान पर तीन पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के मुताबिक पिछले सालों के मुकाबले इस साल फरवरी महीने में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट आई है। February 2024 में हुए भारत मोबिलिटी के कारण भी देशभर में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में 10.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कितनी हुई बिक्री
सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में फरवरी महीने के दौरान कुल 370786 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री हुई है। दो पहिया वाहनों की बिक्री 1520761 यूनिट्स रही है। वहीं तीन पहिया वाहन सेगमेंट में कुल 54584 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर फरवरी 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 334790 यूनिट्स, दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1129661 यूनिट्स और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 50382 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।