यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TATA Nexon Facelift में मिल सकता ADAS सेफ्टी फीचर्स, पहले से और भी ज्यादा हो जाएगी एडवांस
TATA Nexon Facelift Nexon फेसलिफ्ट को हाल ही में सड़को पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। नेक्सॉन फेसलिफ्ट में बाहरी लुक के लिहाज कुछ मामूली कॉस् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सेफ्टी को लेकर टाटा हमेशा से जानी जाती है। अब कंपनी अपने कुछ पॉपुलर गाड़ियों में आने वाले समय में एडास जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दे सकती है, जिसमें टाटा नेक्सॉन भी शामिल है। आइये जानते हैं एडास को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट्स।
.jpg)
जानिए क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें आने वाले समय में टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट में कंपनी एडास सेफ्टी फीचर्स को जोड़ सकती है। इसके अलावा, कंपनी अपने अन्य 4 मीटर एसयूवी में ये सुविधा जोड़ने की तैयारियों में है, जिसमें टाटा पंच का नाम भी सामने आ रहा है। फिलहाल, एमजी एस्टर और होंडा सिटी फेसलिफ्ट इस समय देश में सबसे किफायती कीमत में आने वाले एडास फीचर्स से लैस गाड़ियां हैं। अगर टाटा नेक्सॉन में एडास फीचर मिलता है तो यह अपने सेगमेंट में ये फीचर ऑफर करने वाली सबसे किफायती गाड़ी बन जाएगी।
.jpg)
जोरों पर चल रही नेक्सॉन फेसलिफ्ट की टेस्टिंग
Nexon फेसलिफ्ट को हाल ही में सड़को पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। नेक्सॉन फेसलिफ्ट में बाहरी लुक के लिहाज कुछ मामूली कॉस्मेटिक चेंज देखने को मिल सकता है।
टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट एक्सटीरियर
एक्सटीरियर में हम एक आधुनिक एलईडी डीआरएल सेटअप, हेडलाइट पोजिशनिंग और बम्पर डिजाइन के साथ फेसलिफ्ट की उम्मीद करते हैं। नए अलॉय व्हील और एक संशोधित पिछला बम्पर भी इस मॉडल को मिल सकता है।
टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, नेक्सॉन नए 10.25 टचस्क्रीन सिस्टम से लैस हो सकता है, जो बेहद बेहतर ग्राफिक्स और बेहतर रिस्पॉन्स का वादा करता है।