Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Affordable Automatic Cars: कम कीमत में आती है ये ऑटोमेटिक कारें, कीमत 5.90 लाख रुपये से शुरू

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 03:09 PM (IST)

    आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद सस्ती ऑटोमेटिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में स ...और पढ़ें

    मार्केट में मौजूद सस्ती ऑटोमेटिक कारों की लिस्ट।
    मार्केट में मौजूद सस्ती ऑटोमेटिक कारों की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई दमदार कारें मौजूद है। आज के समय में ऑटोमेटिक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। क्या आप भी अपने लिए एक नई ऑटोमेटिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद सस्ती ऑटोमेटिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

    Maruti Suzuki Alto K10

    मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। ये एक पॉपुलर हैचबैक कार है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 5.61 लाख रुपये है वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5.90 लाख रुपये तक जाती है।

    Renault Kwid

    ये मार्केट में सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली कार है। इस कार को सबसे अधिक इसके कीमत, डिजाइन, फीचर्स और माइलेज के लिए पसंद किया जाता है। इसमें 999cc का इंजन 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.12 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 6.39 लाख रुपये तक जाती है।

    Maruti Suzuki WagonR

    WagonR भारतीय बाजार में सबसे अधिक सेल होती है। ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। इसको कीमत और माइलेज के कारण अधिक पसंद किया जाता है। इस कार में कुल दो वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई में मिलता है। इस कार की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    Tata Tiago

    टाटा मार्केट में सबसे अधिक कारों की सेल करती है। टाटा की सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक टियागो है। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ ही इसमें एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये से शुरू है।

    Maruti Suzuki Celerio

    देश में सस्ती ऑटोमैटिक कार की लिस्ट में मारुति सुजुकी सेलेरियो शामिल है। इसमें 998cc का इंजन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। इस कार की शुरूआती कीमत 6.38 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।