Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikkim में अब ट्रैफिक मैनेज करेगा AI, 25 May से होगी शुरूआत, जानें पूरी डिटेल

    By Agency Edited By: Sameer Goel
    Updated: Thu, 16 May 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का उपयोग कई कामों को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है। हाल में ही सिक्किम परिवहन विभाग की ओर से भी घोषणा की ग ...और पढ़ें

    Sikkim में AI से होगी ट्रैफिक पर निगरानी, जानें पूरी डिटेल।
    Sikkim में AI से होगी ट्रैफिक पर निगरानी, जानें पूरी डिटेल।

    पीटीआई, नई दिल्‍ली। जल्‍द ही सिक्किम देश के उन राज्‍यों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएगा, जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के जरिए ट्रैफिक को संभाला जाता है। राज्‍य के परिवहन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। विभाग की ओर से और क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    राज्‍य में होगा AI का उपयोग

    सिक्किम परिवहन विभाग ने जानकारी दी है कि राज्‍य में 25 मई से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित (AI Driven) यातायात प्रबंधन प्रणाली को शुरू किया जाएगा। इस प्रणाली का लक्ष्य यातायात प्रबंधन को आधुनिक बनाना और दस्तावेजों को स्वचालित रूप से सत्यापित करने और उल्लंघनों का पता लगाकर विनियमन दक्षता में सुधार करना है।

    नोटिस जारी कर दी जानकारी

    परिवहन विभाग की ओर से यह जानकारी नोटिस जारी कर दी गई है। नोटिस में बताया गया है कि यातायात प्रबंधन को आधुनिक बनाने और यातायात विनियमन की दक्षता और सटीकता को बढ़ाने के उद्देश्य से, सिक्किम सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली शुरू कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 10299 महीने की EMI पर घर ले आएं Mahindra XUV 3XO का बेस वेरिएंट MX1

    वाहन मालिकों को दी सलाह

    विभाग की ओर से जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि, "सभी वाहन मालिकों (सरकारी वाहनों सहित) को सूचित किया जाता है कि वे अपने वाहन के सभी दस्तावेजों को अपडेट रखें। अगर किसी व्‍यक्ति को ई-चालान सहित किसी भी तरह की परेशानी होगी तो उसके समाधान के लिए जिले के आरटीओ या पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    पहले फेज में कहां होगा काम

    रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन की ओर से पहले फेज में पूरे सिक्किम में 16 जगहों पर इस सिस्‍टम को लगाया जाएगा। जिसके बाद पुलिस की ओर से फीडबैक लिया जाएगा और उसी आधार पर दूसरे फेज को शुरू किया जाएगा। पहले फेज में गंगटोक में चार जगहों पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्‍टम को लगाया जाएगा।

    क्‍या करेगा काम

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित नया सिस्‍टम सड़क पर चलने वाले वाहनों के कागज जैसे इंश्‍योरेंस, पीयूसी, फिटनेस आदि को ऑटोमैटिक तरीके से चेक करेगा और अगर किसी के कागजातों में कमी पाई जाती है, तो उस वाहन का ई-चालान जनरेट किया जाएगा। इसके अलावा इस सिस्‍टम के जरिए रेड लाइट जंप करने, स्‍पीड लिमिट का उल्‍लंघन और अपनी लेन में नहीं चलने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO से मुकाबला करने Tata Nexon में आएगा यह बेहतरीन फीचर, जानें डिटेल