यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की महिंद्रा की तारीफ, Anand Mahindra ने दिया ये जवाब
हाल के दिनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने महाराष्ट्र के पुणे में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और विकास में 10000 करोड़ रुपये के निवेश करने की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Anand Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। वो कई सारी चीजें शेयर करते रहते हैं। अक्सर वो आम लोगों के सवालों का भी जवाब देते हैं। इस बार उनका संवाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis से हुआ है। वजह है उनका नया ईवी प्लांट।
कंपनी महाराष्ट्र के पुणे में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इस निवेश का स्वागत महाराष्ट्र सरकार ने भी काफी उत्साह के साथ किया है। इस उत्साह को हम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट से देख सकते हैं।
10,000 करोड़ रुपये का निवेश
महिंद्रा लोगों के दिलों पर आज से ही नहीं, कई सालों से राज करती आ रही है। दिन पर दिन भारत में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए महिंद्रा ने महाराष्ट्र के पुणे में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट लगाने जा रही है। इसके लिए महिंद्रा ग्रुप के सीईओ और एमडी अनीश शाह ने कहा है कि हमारे नए प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। ट्विटर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अनीश शाह के ट्वीट का जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब
देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र महिंद्रा एंड महिंद्रा का गृह राज्य है। ये जवाब आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए उपमुख्यमंत्री ने लिखा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नेमहिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की सफलता की कामना करते हुए कहा कि मैं मजबूत भारत के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इससे ग्रीन फ्यूचर की दिशा में मदद मिलेगी।
खबरें और भी
पुणे में लगेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
देवेंद्र फडणवीस ने इसको महाराष्ट्र के विकास से जोड़ा और आनंद महिंद्रा की तारीफ की है। महिंद्रा गुप्र के चेयरमेन आनंद महिंद्रा ने इसके बदले में महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया है।
महाराष्ट्र बनेगा ईवी हब
महिंद्रा ने कहा है कि हम महाराष्ट्र को ईवी हब बनाने के दिशा में काम करेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र 70 से अधिक सालों से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी का 'गृह' राज्य रहा है।
प्लांट को बनने में 7 से 8 साल लग सकते हैं
आपको बता दे पुणे (Pune) के प्लांट को बनने में 7 से 8 साल लग सकते हैं। इस प्लाट के चलते पुणे में बहुत अधिक संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 5 इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करेगी, जिनमें से पहली 2024 में लॉन्च हो सकती है। महिंद्रा ने सितंबर के महीने में ही अपने इलेक्ट्रिक XUV400 को पेश किया है। जिसे 2024 में लॉन्च करेगी।



