Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anand Mahindra ने शेयर किया expressway का शानदार वीडियो, Vande Bharat के ऊपर से फर्राटा भर रहीं गाड़ियां

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 07:18 PM (IST)

    Anand Mahindra Bengaluru Mysuru Expressway Video आनंद महिंद्रा ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे का एक शानदार वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है ...और पढ़ें

    Anand Mahindra Bengaluru-Mysuru Expressway Twitter Video Share, See Details
    Anand Mahindra Bengaluru-Mysuru Expressway Twitter Video Share, See Details

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Anand Mahindra Twitter Video: महिंद्रा एंड महिंद्रा के CEO आनंद महिंद्रा हमेशा की भारत के विकास और लोगों को प्रेरणा देने वाले वीडियो को साझा करते आए हैं। उनके ट्वीट लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। अब उन्होंने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे (Bengaluru-Mysuru expressway)का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस एक्सप्रेस-वे के खूबियां दिखाई पड़ती है।

    महिंद्रा ने अपने वीडियो में न सिर्फ इस एक्सप्रेस-वे की खासियत बताई है, बल्कि तेजी से विकसित होते भारत की एक झलक भी इस वीडियो में देखने को मिलती है।

    ट्विटर में साझा किया वीडियो

    आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए एक ड्रोन से ली गई तस्वीर दिखाई है। इस तस्वीर की खासियत है कि इसमें ऊपर से बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे है और इसके नीचे से "वंदे भारत ट्रेन को क्रॉस करते दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, "वैश्विक स्तर का बुनियादी ढांचा भारत को कैसे बदल रहा है इसका एक शक्तिशाली प्रतीक ...।"

    यूजर्स को खूब पसंद आ रहा वीडियो

    खबर लिखे जाने तक इसे वीडियो को 25 हज र से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे री-ट्वीट किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह! कमाल का नजारा है! भारत अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ काफी तरक्की कर रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि यह उत्पादकता में सुधार करेगा, और परिचालन लागत को कम करेगा।

    जल्द खुलने वाला है बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे

    जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे को जल्द ही शुरू किया जा सकता है। हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे फरवरी तक खुल जाएगा। 285.3 किलोमीटर वाले इस एक्सप्रेस-वे यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। साथ ही, इसे बनाने में 5,069 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके 231 किमी तक के एक्सप्रेस-वे का निर्माण पहले से चल रहा है और मार्च, 2024 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Safety Features In Car: परिवार की सुरक्षा से न करें खेलवाड़, कार लेने से पहले जरूर चेक करें ये 5 सेफ्टी फीचर्स

    Top Car Under 5 Lakhs: तीन से पांच लाख का है बजट तो 2023 में ये कार है बेस्ट, मिलेगा शानदार डिजाइन और इंजन