यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेब्यू मैच से ही खुल गई Sarfaraz Khan की किस्मत! Anand Mahindra गिफ्ट करेंगे महिंद्रा थार
Anand Mahindra ने सरफराज खान के पिता नौशाद खान के प्रभावित होकर इन्हें महिंद्रा थार गिफ्ट के रूप में देने की बात कही है। इन्होंने X पर लिखा एक पिता के ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। युवा भारतीय बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया। इसके बाद इनका पिता नौशाद खान के साथ गले मिलने का एक इमोशनल वीडियो हर तरफ चर्चा में आ गया। वहीं, अब इस पर आनंद महिंद्रा ने भी रिएक्शन दिया है और इनके पिता को महिंद्रा थार गिफ्ट करने की बात कही है।
Anand Mahindra ने एक्स पर दी जानकारी
आनंद महिंद्रा ने अपने बेटे की टेस्ट उपलब्धि पर नौशाद के कॉमेंट से प्रभावित होकर इन्हें महिंद्रा थार (Mahindra THar) गिफ्ट के रूप में देने की बात कही है। इन्होंने एक्स पर लिखा कि हिम्मत नहीं छोडना बस!” कड़ी मेहनत, साहस, धैर्य के आगे सब संभव है।
“Himmat nahin chodna, bas!”
Hard work. Courage. Patience.
What better qualities than those for a father to inspire in a child?
For being an inspirational parent, it would be my privilege & honour if Naushad Khan would accept the gift of a Thar. pic.twitter.com/fnWkoJD6Dp
— anand mahindra (@anandmahindra) February 16, 2024
एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं। एक प्रेरणादायक माता-पिता होने के नाते यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा अगर नौशाद खान थार का उपहार स्वीकार करेंगे।
डेब्यू मैच में खेली अर्धशतकीय पारी
सरफराज खान ने पहले मैच में ही 62 रन की शानदार पारी खेलकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि ये रन आउट हो गए। सरफराज खान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 70 की औसत से रन बनाए हैं।
खबरें और भी
Mahindra Thar इंजन
महिंद्रा थार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश की जाती है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन वेरिएंट मिलता है जबकि एक अन्य वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन प्रदान किया जाता है। इसकी क्षमता 150 पीएस की शक्ति और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करने की है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17.20 लाख रुपये एक्सशोरूम है।