Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेहद खास है Anant Ambani का Car Collection, शामिल हैं Ferrari से लेकर Lamborghini तक

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:00 PM (IST)

    मुकेश अंबानी सहित उनके परिवार के पास दुनिया की कुछ सबसे महंगी कारें हैं। बड़े बेटे Anant Ambani को भी लग्‍जरी और बेहतरीन कारों से काफी लगाव है। उनकी C ...और पढ़ें

    मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी को लग्‍जरी और स्‍पोर्ट्स कारों का शौक है।
    मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी को लग्‍जरी और स्‍पोर्ट्स कारों का शौक है।

    HighLights

    1. अनंत अंबानी के पास है दुनिया की सबसे महंगी और लग्‍जरी कारें
    2. Lamborghini, Rolls Royce से लेकर Bentley तक हैं कलेक्‍शन में शामिल

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अपने पिता की तरह ही अनंत अंबानी को लग्‍जरी और दमदार कारों का शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Anant Ambani की Car Collection में कौन-सी कारें शामिल हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Rolls Royce Cullinan

    दुनियाभर में अपनी बेहद लग्‍जरी कारों के लिए जानी जाने वाली Rolls Royce की Cullinan अंनत अंबानी की कलेक्‍शन में शामिल है। इस लग्‍जरी एसयूवी में लगे इंजन से 563 बीएचपी की पावर मिलती है। बाजार में इसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपये है।

    Rolls Royce Phantom

    अनंत अंबानी की कलेक्‍शन में रोल्‍स रॉयस फैंटम भी है। जिसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये है। इस सेडान कार में कंपनी 6.7 लीटर का वी12 इंजन देती है। कंपनी के अन्‍य मॉडल्‍स की तरह इसे भी अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है। इसके एक्‍सटीरियर के साथ ही इंटीरियर को भी अपनी पसंद से डिजाइन करवाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Car Driving safety Tips: थकान के साथ कार चलाना हो सकता है खतरनाक, जानें किन तरीकों से रहेंगे सुरक्षित

    Ferrari Purosangue

    दुनियाभर में लग्‍जरी के साथ ही दमदार इंजन वाली स्‍पोर्ट्स कार के तौर पर अलग पहचान रखने वाली Ferrari भी अनंत अंबानी की कलेक्‍शन में शामिल है। इस कार में अनंत अंबानी को हाल में ही देखा गया है। यह कार 6496 सीसी के वी12 65डिग्री इंजन के साथ आती है। जिससे इसे 310 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसे सिर्फ 3.3 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Bentley Bentagya

    लग्‍जरी के लिए पहचान रखने वाली कंपनी Bentley भी Bentagya को ऑफर करती है। यह कार भी अनंत अंबानी की कलेक्‍शन में शामिल कारों में से एक है। लग्‍जरी एसयूवी सेगमेंट की इस गाड़ी की कीमत करीब 4.10 करोड़ रुपये है। जिसके साथ कस्‍टमाइजेशन के कई विकल्‍प ग्राहक को दिए जाते हैं।

    Bentley Continental GT

    बेंटली की बेंटागया की तरह ही कंपनी कॉन्टिनेंटल जीटी को भी ऑफर करती है। यह कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सबसे ज्‍यादा लग्‍जरी कारों में शामिल है। इसमें लगे ट्विन टर्बो वी8 इंजन से 542 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। जिससे इसे 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड हासिल करने में सिर्फ चार सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्‍पीड 318 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

    Lamborghini Urus

    इटली की लग्‍जरी स्‍पोर्ट्स कार निर्माता Lamborghini की Urus Performante भी अनंत अंबानी की कलेक्‍शन में शामिल बेहतरीन एसयूवी है। कंपनी की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में 4.22 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस फाइव सीटर एसयूवी में 3996 सीसी का इंजन दिया जाता है जिससे 657 बीएचपी के साथ 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। अनंत अंबानी को इस कार में कुछ समय पहले श्‍लोका मेहता के साथ देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- खास तरीके का उपयोग कर दिल्‍ली एनसीआर को प्रदूषण और गर्मी से राहत दिलाएगी NHAI, जानें पूरी डिटेल