विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप भी आईफोन यूजर हैं? जानें गाड़ी में कैसे कनेक्ट होता है एप्पल कार प्ले

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Sun, 15 Oct 2023 09:30 AM (IST)

Apple CarPlay होम स्क्रीन आइफोन या आइपैड की होम स्क्रीन जैसी ही दिखती है। स्क्रीन पर आइकॉन बड़े बड़े दिखते ...और पढ़ें

इन स्टेप्स को फॉलो करके फोन से कनेक्ट करें एप्पल CarPlay
इन स्टेप्स को फॉलो करके फोन से कनेक्ट करें एप्पल CarPlay

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस समय आईफोन यूजर की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होते हुए देख सकते हैं। वहीं गाड़ियां भी इस समय काफी एडवांस होती जा रही हैं। गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम को एक्सेस करने के लिए iphone यूजर को एप्पल कार प्ले का सहारा लेना पड़ता है। बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि अपने फोन को म्यूजिक सिस्टम से कैसे कनेक्ट करवाएं, इसलिए इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

Apple CarPlay क्या है?

एप्पल कार प्ले सपोर्ट करने वाली गाड़ियों में आप एप्पल को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। एप्पल कार प्ले के माध्यम से आप नेवगेशन, म्यूजिक, वाइस कमांड आदि का आनंद आसानी से उठा सकते हैं। Apple CarPlay होम स्क्रीन आइफोन या आइपैड की होम स्क्रीन जैसी ही दिखती है। स्क्रीन पर आइकॉन बड़े बड़े दिखते है जिन्हें आसानी से प्रेस किया जा सकता है। इसमें स्क्रोलिंग काफी आसान होती है, क्यूंकि इसमें कोई लैग या ग्लिच नहीं होता है। प्रीमियम अनुभव देने के लिए, इसमें एनिमेशन को स्मूथ और इंटरफेस काफी पॉलिश रखा गया है। अब सवाल उठता है कि कैसे करें कनेक्ट? आपके इस सवाल का जवाब हम इस खबर के माध्यम से देने जा रहे हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके फोन से कनेक्ट करें एप्पल CarPlay

  • सबसे पहले अपनी गाड़ी को स्टॉर्ट करें, उसके बाद Siri को ऑन रखें।
  • अपने iPhone को कार से कनेक्ट करें
  • अगर आपकी कार USB केबल के साथ CarPlay को सपोर्ट करती है, तो अपने iPhone को अपनी कार के USB पोर्ट में प्लग करें। यूएसबी पोर्ट को कारप्ले आइकन या स्मार्टफोन आइकन के साथ लेबल किया जा सकता है। USB केबल के लिए Apple लाइटनिंग का ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आपकी कार CarPlay को वायरलेस तरीके से और USB केबल दोनों से सपोर्ट करती है, तो अपने iPhone को अपनी कार में USB पोर्ट में प्लग करें। आपके iPhone पर एक अलर्ट आपको आपकी अगली ड्राइव पर वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने की ऑफर करेगा।