Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ather 450 Apex स्कूटर हुआ लॉन्च, 1.89 लाख रुपये रखी गई है शुरुआती कीमत; जानें इसकी सभी डिटेल

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 02:30 PM (GMT+05:30)

    Ather 450 Apex स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 1.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें Warp+ राइडिंग मोड दिया गया है ...और पढ़ें

    यह स्कूटर 1.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
    यह स्कूटर 1.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। एथर एनर्जी अपनी दसवीं सालगिरह सेलीब्रेट कर रही है और इस खास मौके पर कंपनी ने Ather 450 Apex स्कूटर भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई शानदार फीचर्स के साथ लाया गया है। परफॉर्मेंस और लुक्स के मामले में स्कूटर में कई बदलाव देखने को मिले हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    1.89 लाख में लॉन्च हुआ Ather 450 Apex

    एथर एनर्जी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। स्कूटर के लिए बुकिंग प्रक्रिया पहले ही शुरू है। इसके लिए डिलीवरी मार्च में शुरू होने की जानकारी दी गई है। हालांकि कहा गया है कि स्कूटर का लिमिटेड एडिशन फरवरी में एथर के शोरूम में आ जाएगा।

    ये भी पढ़ें- शानदार माइलेज और गजब के फीचर्स के साथ आती हैं ये Sedan Car, देखें आपके लिए कौन सी बेस्ट

    Ather 450 Apex का पावरट्रेन

    इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMSM 7Kw बैटरी पैक दिया गया है, जो 9.3 बीएचपी की शक्ति और 26 एनएम का टॉर्क मिलता है। विगत मॉडल में 6.4 Kw का बैटरी पैक मिलता है। इसमें टॉप 100 किमी/प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह महज 2.9 सेकंड में ही 40 किमी की रफ्तार पकड़ लेता है। सिंगल चार्जिंग में ये स्कूटर 157 किमी की रेंज देने का दावा करता है।

    Ather 450X स्कूटर में मिलने वाले Warp राइडिंग मोड को परिवर्तित करके Warp+ राइडिंग मोड में बदल दिया गया है। इसमें TrueRangeT, SmartEcoTM, Eco, Ride, Sport, Warp+ मोड दिए गए हैं। स्कूटर को जीरो से फुल चार्ज होने में 5 घंटे 45 मिनट का वक्त लगता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Second hand Car खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान