Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Audi Q3 Sportback : क्यू3 सेगमेंट में ऑडी ने उतारी पहली कूपे SUV, मिल रही 220kph की जबरदस्त स्पीड

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 12:20 PM (IST)

    Audi Q3 Sportback Launch Price and Features Audi India वाहन निर्माता ऑडी ने अपनी नई क्यू3 स्पोर्टबैक कार को लॉन्च कर दिया है। इसे अपने बेस मॉडल की तर ...और पढ़ें

    Audi Q3 Sportback SUV In India, See Full Details
    Audi Q3 Sportback SUV In India, See Full Details

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। लग्जरी कार निर्माता ऑडी (Audi) ने भारत में नई क्यू3 स्पोर्टबैक कूप एसयूवी ( Q3 Sportback Coupe SUV) को लॉन्च कर दिया है। यह अपने सेगमेंट की पहली कूपे एसयूवी है, जिसमें 220 किमी प्रति घंटे की जबरदस्त स्पीड के साथ एक स्पोर्ट कार के सारे गुण देखने को मिलते हैं।

    Q3 स्पोर्टबैक केवल टॉप स्पेक टेक्नोलॉजी ट्रिम में उपलब्ध है और मानक Q3 SUV की तुलना में लगभग 1 लाख रुपये अधिक महंगी है। वहीं, डिजाइन के मामले में इसे यह काफी हद तक पहले से मौजूद Q3 मॉडल के समान ही दिखती है।

    Audi Q3 Sportback का इंजन

    ऑडी की लग्जरी कार में Q3 SUV के समान ही 2.0 लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 190 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 7-स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ, एसयूवी 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है और यह 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

    नई स्पोर्टबैक का डिजाइन

    डिजाइन के लिए Q3 स्पोर्टबैक को S-लाइन स्टाइलिंग पैक मिलता है। इसकी लंबाई 4,518mm, चौड़ाई 1,843mm और ऊंचाई 1,558mm है। इसके फ्रंट में एक बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल है जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न दिया गया है। साथ ही साइड को सिल्वर फिनिश मिलता है। 18-इंच के अलॉय व्हील्स और शार्प रेक्ड रूफलाइन नई क्यू3 स्पोर्टबैक को और शानदार बनाते हैं और एसयूवी में 10-स्पोक को शामिल किया गया है।

    खबरें और भी

    कलर ऑप्शन के लिए ऑडी Q3 स्पोर्टबैक 5 रंग विकल्पों के साथ ओएश हुई है। इसमें टर्बो ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथोस ब्लैक, नवरा ब्लू रंग हैं।

    Q3 Sportback के फीचर्स

    नई Q3 सपर्टबैक एसयूवी के केबिन में 10.1-इंच टचस्क्रीन और ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है। साथ ही 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और टॉप टीथर, एंटी-थेफ्ट व्हील बोल्ट और स्पेस सेविंग स्पेयर व्हील भी फीचर्स के तौर पर है। हिल स्टार्ट असिस्ट,स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे सिस्टम इसे और सुरक्षित बनाते हैं।

    Audi Q3 Sportback की कीमत

    भारत में क्यू3 स्पोर्टबैक कूप एसयूवी को 51.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया है, जबकि वर्तमान मॉडल 44.89 लाख रुपये से 50.39 लाख रुपये में बिकता है। इस तरह यह मौजूदा मॉडल से लगभग 1 लाख रुपये अधिक महंगी हो जाती है। वैसे तो इस कूपे एसयूवी का कोई सीधा राइवल नहीं है, लेकिन यह Mercedes-Benz GLC Coupe से मुकाबला कर सकती है।

    ये भी पढ़ें-

    Safety Features In Car: परिवार की सुरक्षा से न करें खेलवाड़, कार लेने से पहले जरूर चेक करें ये 5 सेफ्टी फीचर्स

    Top Car Under 5 Lakhs: तीन से पांच लाख का है बजट तो 2023 में ये कार है बेस्ट, मिलेगा शानदार डिजाइन और इंजन