Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Audi 2026 तक बाजार में उतारेगी 20 नई कारें, ईवी पर होगा अधिक फोकस

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 04:03 PM (IST)

    ऑडी अपने सबसे बड़ा प्रोडक्शन लॉन्च की तैयारी कर रही है जिसमें अगले ढाई वर्षों में 20 से अधिक कारों को पेश किया जाएगा। यह ऑडी की लाइन-अप में एक महत्वपू ...और पढ़ें

    Audi to introduce 20 new cars by 2026, more focus on EV
    Audi to introduce 20 new cars by 2026, more focus on EV

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑडी अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोडक्शन लॉन्च की तैयारी कर रही है। इस जर्मन लक्जरी कार ब्रांड ने 2026 तक 20 नई कारों को लॉन्च करने का फैसला किया है। इसमें मौजूदा  इंजन से संचालित मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की कुछ और यूनिट्स भी शामिल होंगी। ऑडी के डिजाइन प्रमुख मार्क लिचटे ने ब्रिटिश ऑटोमोटिव प्रकाशन समूह ऑटो एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इस योजना का खुलासा किया।

    कंपनी का बयान

    लिचटे ने कहा कि वाहन निर्माता कंपनी और आईसीई मॉडल के और वेरिएंट्स पर काम कर रही है। यह ऑडी के इतिहास में सबसे बड़ा प्रोडक्शन होगा, जिसमें अगले ढाई वर्षों में 20 से अधिक कारों को पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी ईवीएस पर भी काम कर रही है। हलिचटे ने कहा कि अगले ढाई वर्षों में ऑडी के इतिहास में 20 से अधिक कारों के साथ सबसे बड़ा लाइन-अप बाजार में आ जाएगा।

    A6 E-Tron

    वाहन निर्माता कंपनी तेजी से दुनियाभर में हरित और स्वच्छ पावरट्रेन प्रौद्योगिकी पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। ऑडी का प्रोडक्शन और इसकी यूनिक तकनीक इसे अलग बनाता है। ऑटोमेकर नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कारों जैसे A6 E-Tron पर ध्यान दे रही है, जिसकी टेस्टिंग भी की जा रही है। 

    आईसीई-संचालित वाहन

    ऑडी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह 2033 तक आईसीई-संचालित वाहनों को  सिस्टमैटिक तरीके से तैयार करेगी। 2026 से कंपनी केवल इलेक्ट्रिक कारों को पेश करेगी। कंपनी 2029 तक अपने सभी कारखानों में सभी शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों का निर्माण करने के लिए भी तैयार हो रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    अपनी कार को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बचा सकेंगे हजारों रुपये

    क्या होता है कार का फ्रेम और उसका महत्व, समझें आसान भाषा में