Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Auto Expo 2023: टाटा के नाम रहा पहला दिन, हैरियर ईवी और अविन्या की रही चर्चा

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 09:19 AM (IST)

    टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी से लेकर सिएरा ईवी मॉडल को प्रदर्शित किया है। भारतीय बाजार में अविन्या कॉन्सेप्ट की घोषणा भी पहले 2022 में की गई थी और ये वाह ...और पढ़ें

    Auto Expo 2023: Tata Auto Expo, showcased big models
    Auto Expo 2023: Tata Auto Expo, showcased big models

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। 2023 ऑटो एक्सपो का पहला दिन काफी धमाकेदार रहा। टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी से लेकर सिएरा ईवी मॉडल को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शित ईवी में, CURVV क्रॉसओवर का ICE वेरिया, अविन्य कॉन्सेप्ट और Altroz i-CNG सहित कई अन्य ऑल्ट फ्यूल मॉडल भी शामिल थे। चलिए आपको इसके बारें में जानकारी देते हैं।

    The Curvv Petrol

    आपको बता दे टाटा मोटर्स ने Curvv क्रॉसओवर का प्रदर्शन किया, लेकिन पेट्रोल वेरिएंट में, कांसेप्ट का अनावरण पहले अप्रैल 2022 में ईवी के रूप में किया गया था। इसमें  शार्प और एंगुलर बॉडी पैनल, होराइजन एलईडी डीआरएल, फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर जैसे और भी बहुत कुछ शामिल है।

    Avinya Concept

    भारतीय बाजार में अविन्य कॉन्सेप्ट की घोषणा भी पहले 2022 में की गई थी और ये वाहन निर्माता कंपनी की महत्वाकांक्षाओं के बारें में दर्शाता है। कार दिखने में काफी दमदार है, इसमें एक ’T’ एलईडी लाइट सिग्नेचर वाला डिजाइन है जो कार की चौड़ाई को फैलाता है। विंग के भीतर एक एलईडी लाइट बार भी देखने को मिलता है। इस कार में बटरफ्लाई डोर और रिवॉल्विंग सीट मिली है। स्टीयरिंग में एक डिस्पले है जो ड्राइवर को सभी आवश्यक जानकारी देता है।

    Harrier EV

    Tata Motors ने आगे बढ़कर एक्सपो में Harrier SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट को प्रदर्शित किया है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसके फ्रंट को एक नया रूप दिया है और एब एलईडी बार भी मिलता है। हालाकिं हेडलैम्प इकाइयों को अब फिर से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसके पिछले हिस्से को भी एक नया रूप दिया है। रियर टेल लैंप्स नए हैं और यहाँ एक लाइट बार को भी जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    सिएरा एसयूवी

    टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक अवतार में सिएरा एसयूवी का अनावरण करने के बाद सबको चौका दिया है। वाहन निर्माता कंपनी ने पहले के ऑटो एक्सपोमें सिएरा के लिए अवधारणा मॉडल को पेश किए है, आपको बता दे ये एक ऐसा वाहन था जो पोडियम पर चला गया था। हालाकिं वाहन निर्माता कंपनी ने इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है कि सिएरा जल्द आएगी  कि नहीं। इसमें बुच और ब्रॉनी स्टाइल और बी-पिलर से डी-पिलर तक फैला हुआ एक बड़ा विंडो एरिया है, जो क्लासिक सिएरा की सबसे बड़ी विशेषता है। 

    ये भी पढ़ें- 

    AUTO EXPO 2023 : BYD Atto 3 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, 7.3 सेकंड में मिलेगी 100 KMPH की रफ्तार

    Auto Expo 2023: Shahrukh khan की मौजूदगी में हुई Hyundai Ioniq5 लॉन्च