यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharat Mobility 2025: दिल्ली में तीन जगहों पर आयोजित होगा Auto Expo, कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर
भारत लगातार वाहन निर्माताओं के लिए बड़ा बाजार बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए Bharat Mobility के पहले संस्करण के आयोजन के बाद दूसरी बार भी इसे आयोजि ...और पढ़ें

HighLights
- Bharat Mobility का दूसरा संस्करण जनवरी 2025 में होगा
- 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच दिल्ली में होगा आयोजन
- तीन जगहों पर लगेगा दुनिया की बेहतरीन कारों का मेला
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जिस तरह से वाहनों की मांग में बढ़ रही है उसे देखते हुए वाहन निर्माता भी लगातार नई तकनीक और वाहनों को भारत में पेश कर रहे हैं। ऑटो एक्सपो की जगह अब Bharat Mobility के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। भारत मोबिलिटी के दूसरे संस्करण को कब और कहां आयोजित (When is Bharat Mobility Expo 2025) किया जाएगा। किस जगह पर किस तरह की तकनीक और वाहनों को देखा जा सकेगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कब होगा आयोजन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दूसरे संस्करण का आयोजन अगले साल किया जाएगा। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि साल 2025 में इसका आयोजन 2024 के मुकाबले में ज्यादा बड़े स्तर पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Aprilia RS 457 पर आया Festive Offer, 31 October तक क्विक शिफ्टर के साथ 4.17 लाख रुपये में खरीदें बाइक
कहां होगा आयोजन
सरकार की ओर से भारत मोबिलिटी के दूसरे संस्करण के आयोजन के साथ ही वेन्यू की भी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक अगले साल इस कार्यक्रम का आयोजन तीन स्थानों (Bharat Mobility 2025 Locations) पर होगा। जिसमें दिल्ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शामिल हैं।

कहां लगेगा गाड़ियों का मेला
Bharat Mobility 2025 में मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के Bharat Mandapam में होगा। यहां पर 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच Auto Expo 2025 का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, इंडिया साइकिल शो, भारत बैटरी शो, स्टील पवेलियन और मोबिलिटी टेक पवेलियन का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी
यशोभूमि में होगा कंपोनेंट शो का आयोजन
दिल्ली के द्वारका में भी Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जाएगा। यहां पर 18 जनवरी से 21 जनवरी के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें कंपोनेंट शो को आयोजित किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा में भी होगा कार्यक्रम
19 से 22 जनवरी 2025 के बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में भी इसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो और अर्बन मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर शो को आयोजित किया जाएगा।
कौन सी कंपनियां होंगी शामिल
ऑटो एक्सपो 2025 में कमर्शियल वाहन, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन, यात्री वाहन, विशेष वाहन, तीन पहिया, दो पहिया, मिलिट्री वाहन, एग्रीकल्चरल वाहन को दिखाया जाएगा। इस दौरान कई वाहनों को लॉन्च भी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Maruti, Hyundai, Tata, Kia, Honda, Toyota, MG, Mercedes Benz, Audi, Volvo, BMW, Bajaj, Ather, Hero Motocorp, TVS, Royal Enfield Ola, Ashok Leyland, JCB सहित कई निर्माता इसमें शामिल होंगे।