Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Automobile News Roundup: Kia की बढ़ती कीमतों से लेकर मारुति की अपकमिंग कार तक, ऑटोमोबाइल में आज ये रहा खास

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 07:19 PM (IST)

    Auto News Roundup अगर आप भी गाड़ियों के शौकीन हैं और इससे जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद करते है लेकिन इतना समय नहीं की एक-एक खबरों के लिंक तक जा सकें। तो आज दिन ...और पढ़ें

    Auto News Roundup: See All News Automobile in Details
    Auto News Roundup: See All News Automobile in Details

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटोमोबाइल सेगमेंट में आज काफी हलचल देखी गई। Volvo और Honda City जैसी गाड़ियों की जहां लॉन्चिंग से जुड़ी खबरें सामने आई हैं । वहीं, किआ इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ा दिया है। गाड़ियों और उससे जुड़े कारोबार में आज दिनभर क्या हुआ, इससे जुड़ी सारी जानकारी बस एक क्लिक में पढ़ें।

    Maruti लॉन्च करेगी 3 कारें

    वाहन निर्माता कंपनी मारुति ब्रेजा का सीएनजी वेरिएंट जल्द लाने वाली है। इसके अलावा, FRONX और JIMNY को भी हाल के दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। ये तीनों ही कारों को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था और इन्हें इस साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें। 

    इंडोनेशिया में लॉन्च होगी मारुति की कार

    मारुति ग्रांड विटारा को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा रहा है। इस गाड़ी को 16 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। मारुति ग्रैंड विटारा के पावरट्रेन में टोयोटा-सोर्स में एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होता है। यह इंजन 79hp की पावर और 141Nm का पीक टॉर्क बनाता है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

    Okinawa स्कूटरों मे ऑफर

    ओकिनावा (Okinawa) अपने चुनिंदा स्कूटरों पर वैलेंटाइन-डे ऑफर (Valentine's day Offer) दे रही है। ऑफर के तहत ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खरीद पर कुल 12,500 रुपये बचा सकते हैं। इस ऑफर के तहत PraisePro, Okhi-90, Okinawa R 30 लाइट और iPraise+ जैसे मॉडलों को शामिल किया गया है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

    खबरें और भी

    John Abraham ने दिखाई Kawasaki Ninja की झलक

    अभिनेता John Abraham की फेवरेट मोटरसाइकिलों में से है Kawasaki Ninja ZX-14R, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की। 1,441cc का दमदार इंजन इसे काफी स्पोर्टी बनाता है। यह इंजन 197.2bhp की अधिकतम पावर और 158Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक पर्ल स्टॉर्म ग्रे के साथ मेटालिक डियाब्लो ब्लैक और सिग्नेचर ग्रीन पेंट स्कीम में आती है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

    बढ़ने जा रही है Kia कारों की कीमत 

    किआ इंडिया (Kia India) की गाड़ियां एक मार्च से महंगी होने जा रही हैं। इस बढ़ोतरी में किआ सेल्टोस, सोनेट एयर कैरेन्स कार को शामिल किया गया है। इस बढ़ोतरी में अधिकतम 50,000 रुपये तक इजाफा किया गया है। साथ ही पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों को शामिल किया गया है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

    Volvo C40 की लॉन्च डेट कंफर्म

    Volvo की नई इलेक्ट्रिक कार C40 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस साल के अंत तक लॉन्च करने की बात की है। कंपनी की ये दूसरी कार होगी जो इंडियन मार्केट में होगी। अभी केवल XC40 Recharge ही देश में बिक्री पर है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

    इस समय आने वली है Honda City फेसलिफ्ट

    2023 होंडा सिटी मार्च के अंत तक लॉन्च हो सकती है। 2023 होंडा सिटी का पिछला हिस्सा नए स्टाइल वाले रियर बंपर के साथ आ सकता है। साथ ही , बदला हुआ बम्पर, बड़े पैमाने पर एयर डैम और अपडेटेड फॉग लैंप असेंबली भी मिल सकता है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।