Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    B NCAP जल्‍द जारी करेगी नई कारों के Crash Test की रिपोर्ट, क्‍या मारुति की Swift 2024 भी होगी लिस्‍ट में शामिल, जानें डिटेल

    Updated: Sun, 05 May 2024 04:29 PM (IST)

    भारत में कारों की सुरक्षा जांच करने वाली संस्‍था B-NCAP (भारत एनसीएपी) की ओर से जल्‍द ही नई कारों के Crash Test की रिपोर्ट को जारी किया जा सकता है। सं ...और पढ़ें

    B-NCAP की ओर से जल्‍द ही नई कारों के Crash Test के नतीजों की रिपोर्ट सावर्जनिक होगी।
    B-NCAP की ओर से जल्‍द ही नई कारों के Crash Test के नतीजों की रिपोर्ट सावर्जनिक होगी।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में कारों की सुरक्षा की जांच के लिए बनाए गए B-NCAP जल्‍द ही अपनी नई लिस्‍ट को जारी करने वाली है। इस रिपोर्ट में कौन सी कंपनियों की कारें शामिल हो सकती हैं और क्‍या इसमें मारुति की Swfit 2024 को भी शामिल किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    जल्‍द जारी होगी नई रिपोर्ट

    भारत एनसीएपी B-NCAP की ओर से जल्‍द ही नई कारों के Crash Test के नतीजों वाली रिपोर्ट को सार्वजनि‍क किया जा सकता है। संस्‍था की ओर से इस बात की जानकारी को सोशल मीडिया पर दिया गया है। 13 सेकेंड के एक वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि जल्‍द ही नई कारों के नतीजों का सेट जारी होगा।

    किन कारों के आएंगे नतीजे

    B-NCAP की ओर से जारी 13 सेकेंड के वीडियो में सिर्फ जल्‍द नतीजों के नए सेट को लेकर जानकारी दी गई है। फिलहाल इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि किस कंपनी की कौन सी कार के क्रैश टेस्‍ट के नतीजों को सार्वजनिक किया जा सकता है। लेकिन वीडियो में ढकी हुई एक गाड़ी को दिखाया गया है, जो संभवत: BMW या Mercedes Benz की हो सकती है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही यह जानकारी सामने आई थी मारुति की ओर से अपनी कारों को क्रैश टेस्‍ट के लिए आवेदन किया गया है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि मारुति की Swift 2024 का भी क्रैश टेस्‍ट किया जाए और रिपोर्ट में उसकी जानकारी भी मिल सके

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift 2024 का 9 मई को लॉन्‍च कंफर्म, वेरिएंट, फीचर्स, इंजन और रंग पर मिली ये जानकारी

    Swift 2024 का जापान में हुआ क्रैश टेस्‍ट

    हाल में ही Swift 2024 का जापान में क्रैश टेस्‍ट किया गया था। जिसमें हैचबैक कार को 4स्‍टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। हालांकि भारत में 9 मई 2024 को लॉन्‍च होने जा रही नई Swift 2024 में कई बदलाव किए जाएंगे और कुछ सेफ्टी फीचर्स को भी भारतीय वर्जन में ऑफर नहीं किया जाएगा। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि कुछ सेफ्टी फीचर्स को स्‍टैंडर्ड तौर पर ऑफर किया जा सकता है। जिससे भारतीय वर्जन भी सेफ्टी के मामले में बेहतर होगा।

    खबरें और भी

    किसे मिल चुकी है रेटिंग

    B-NCAP की ओर से दिसंबर 2023 में Tata Safari और Tata Harrier का Crash Test किया गया था। जिसमें दोनों ही एसयूवी को सेफ्टी के लिए पूरे पांच अंक मिले थे। इसके बाद अभी तक किसी अन्‍य भारतीय कार, एमपीवी या एसयूवी का क्रैश टेस्‍ट की रिपोर्ट को जारी नहीं किया गया है। लेकिन संस्‍था की ओर से अब नई कारों के नतीजों को जल्‍द सार्वजनिक किया जा सकता है।

    BNCAP की कब हुई शुरुआत?

    पिछले साल अगस्त में सरकार ने ऑटोमोबाइल के लिए भारत-एनसीएपी, भारत का अपना और स्वतंत्र सुरक्षा प्रदर्शन मूल्यांकन प्रोटोकॉल लॉन्च किया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहले कहा था कि भारत-एनसीएपी को सर्वोत्तम श्रेणी के वैश्विक मानकों के लिए बेंचमार्क किया गया है और इस प्रणाली को अनिवार्य नियमों से परे सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।