Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V: 160 सीसी की इन दोनों बाइक्‍स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 09:20 AM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में 160 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। लेकिन इनमें से Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V जैसी बाइक्‍स को सबसे ...और पढ़ें

    Bajaj Pulsar N 160 और Tvs Apache RTR 160 4V बाइक में किसे खरीदना है बेहतर, जानें डिटेल।
    Bajaj Pulsar N 160 और Tvs Apache RTR 160 4V बाइक में किसे खरीदना है बेहतर, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Bajaj Pulsar N 160 और Tvs Apache RTR 160 4V के बीच है तगड़ा मुुकाबला
    2. दोनों बाइक्‍स में मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन
    3. दोनों की कीमत में करीब एक हजार रुपये का है अंतर

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में 160 सीसी सेगमेंट की कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। इनमें Bajaj Pulsar N 160 को हाल में ही अपडेट दिया गया है। बाजार में Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V जैसी बाइक्‍स का सीधा मुकाबला होता है। हम इस खबर में आपको इन दोनों बाइक्‍स में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है और इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

    कैसे हैं फीचर्स

    बजाज की ओर से आने वाली एन160 को हाल में ही अपडेट किया गया है। जिसके बाद इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ब्‍लूटूथ इनेबल्‍ड इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 33 एमएम गोल्‍डन यूएसडी फोर्क्‍स, रोड मोड, रेन मोड, ऑफ रोड मोड, ड्यूल चैनल एबीएस, डबल डिस्‍क ब्रेक, एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी में कंपनी की ओर से स्‍पोर्ट, अर्बन, रेन मोड, डीआरएल के साथ हेडलैंप, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, एडजस्‍टेबल ब्रेक और क्‍लच लीवर, ड्यूल चैनल एबीएस, डबल डिस्‍क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ola S1X Vs Bajaj Chetak 2901: ओला या बजाज में से किस Electric Scooter को खरीदना होगा बेहतर, जानें डिटेल

    कितना दमदार इंजन

    बजाज एन160 में कंपनी की ओर से 164.82 सीसी का ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 16 पीएस की पावर और 14.65 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 14 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है। वहीं टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीआर 160 4वी बाइक में 159.7 सीसी का ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 17.55 पीएस की पावर और 14.73 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। टीवीएस की इस बाइक में 12 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया जाता है।

    कितनी है कीमत

    बजाज की ओर से पल्‍सर एन160 की एक्‍स शोरूम कीमत 139693 रुपये रखी गई है। जबकि टीवीएस की अपाचे आरटीआर 160 4वी बाइक की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट को 138670 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS400z Vs Triumph Speed 400, 400cc सेगमेंट की इन दोनों बाइक्‍स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल