Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EV खरीदते समय जरूर करें ये काम, नहीं तो रोजाना पछताएंगे आप!

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 09:45 AM (IST)

    इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने के लिए ईएमआई भी आसानी से मिल जाती है। आपके द्वारा चुने गए प्रोडक्ट में कितना छूट मिलेगा इसके बारे में जरूर पता कर लें। क्य ...और पढ़ें

    अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना लिए हैं तो आपको ठीक-ठाक बजट की जरूरत पड़ेगी।
    अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना लिए हैं तो आपको ठीक-ठाक बजट की जरूरत पड़ेगी।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लोग तेजी से एडॉप्ट कर रहे हैं, लेकिन इसकी अन्य गाड़ियों की तुलना में काफी कम बिक्री है। इस समय जो इलेक्ट्रिक कार खरीद रहा है उसमें से बहुत से लोग पहली बार खरीद रहे हैं, इसलिए उन्हें ईवी को खरीदते समय क्या-क्या चेक करना चाहिए इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन टिप्स के बारे में जिसको ईवी खरीदते समय ध्यान में रखने की जरूरत है।

    प्राइस

    अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना लिए हैं तो आपको ठीक-ठाक बजट की जरूरत पड़ेगी। इसलिए सलाह दी जाती हैं कि ऩई ईवी खरीदते समय अपने बजट का विशेष ध्यान रखें। उचित बजट होने के बाद ही आप इसको खरीदने के लिए हामी भरें। इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने के लिए ईएमआई भी आसानी से मिल जाती है। आपके द्वारा चुने गए प्रोडक्ट में कितना छूट मिलेगा, इसके बारे में जरूर पता कर लें। क्योंकि, इस समय ईवी पर कई तरह के ऑफर चल रहे हैं।

    रेंज का रखें विशेष ख्याल

    किसी भी ईवी के लिए उसका रेंज काफी मायने रखता है, क्योंकि चार्जिंग इंफ्रा की कमी की वजह से इसको चार्ज करने में दिक्कत होती है। घर में चार्ज करने पर ईवी में कई घंटो का समय भी लगता है। आप जिस गाड़ी को खरीदने के लिए शो-रूम गए हैं, उसका रेंज कितना है और उसको चार्ज करने में कितना समय लगेगा। इसके बारे में पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें।

    बैटरी के बारे में जानकारी

    जब भी नई ईवी खरीदने शो-रूम जाएं तो उस समय बैटरी के बारे में अच्छी से पड़ताल कर लें। क्योंकि, ईवी में सबसे महंगा पार्ट इसकी बैटरी होती है। नई ईवी खरीदते समय बैटरी की लाइफ, सेफ्टी और लोडिंग कैप्सिटी संबंधित जानकारी जरूर लें।

    खबरें और भी