Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मात्र 70 हजार के अंदर आती हैं ये दमदार बाइक्स, लुक और डिजाइन में भी शानदार

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 09:17 AM (IST)

    BS6 इंजन से लैस इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर युक्त एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमि ...और पढ़ें

    110 सीसी में सबसे सस्ती बाइक्स की लिस्ट
    110 सीसी में सबसे सस्ती बाइक्स की लिस्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप नई बाइक खरीदना चाह रहे हैं और आपका बजट 60-70 हजार रुपये तक का है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस समय देश में 110 सीसी सेगमेंट में कई बेहतरीन बाइक्स उपलब्ध हैं, जो कीमत के मामले में तो साथ देंगी ही साथ ही साथ माइलेज के मामले में भी आपका साथ निभाएंगी।

    Bajaj Platina 110

    अगर आप अपने लिए 110cc सेगमेंट में एक मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो CD 110 Dream एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 70 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है । इसमें 8.67 बीएचपी और 9.30 एनएम के साथ 109.51cc बीएस 6 इंजन है। इसे 4 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। होंडा ने सीडी 110 ड्रीम को टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग से लैस किया है। लोगों के बीच में सीडी काफी पसंद किया जाता है।

    TVS Sport 

    BS6 इंजन से लैस इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर युक्त एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें चार-स्पीड गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई बाइक पुराने मॉडल की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देती है। इस बाइक की कीमत लगभग 65 हजार रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के आस पास है।

    TVS Radeon

    TVS Radeon BS6 इंजन से लैस है। दिखने में यह वही सिंपल सी बजट-फ्रेंडली कम्यूटर बाइक ही लगती है, जैसा कि इस सेगमेंट की दूसरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर लगती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर BS4 की तरह समान ही है लेकिन इसमें इंजन मालफंक्शन इंडीकेटर शामिल कर दिया है। साइड स्टैंड इंडीकेटर, USB चार्जर, पिलियन ग्रैबरेल के साथ कैरियर और एक लगैज हुक जैसे फीचर्स पूरी तरह आपकी जरूरतों पर खरे उतरते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    अगर ट्रैफिक पुलिस रोके आपकी गाड़ी तो सबसे पहले करें ये काम, जान लें क्या हैं नियम

    Ather 450x इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए कलर के साथ मिला जोरदार अपडेट, कई ऑफर भी शामिल