Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस धनतेरस घर लाएं बेस्ट माइलेज देने वालीं ये गाड़ियां, डीजल-पेट्रोल की टेंशन हो जाएगी खत्म

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:13 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक माइलेज देने वाली गाड़ियां मौजूद है। अगर आप इस त्योहारी सीजन अपने घर दमदार माइलेज देने वाली कार लेना चाहते हैं तो ये ख ...और पढ़ें

    Best Mileage Cars: इस धनतेरस घर लाएं बेस्ट माइलेज देने वालीं ये गाड़ियां
    Best Mileage Cars: इस धनतेरस घर लाएं बेस्ट माइलेज देने वालीं ये गाड़ियां

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Mileage Cars: त्योहारों का मौसम आ चुका है और लोगों ने भी अपने -अपने तरीके से शॉपिंग करनी शुरू कर दी है। लेकिन कुछ लोग दिवाली और धनतेरस के मौके पर अपने घर वाहन लागे है । अगर आपका भी प्लान इस दिवाली अपने घर माइलेज में दमदार कार लेने का हैं तो आज हम आपके लिए इन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है।

    MARUTI ERTIGA

    भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय वाहन में से एक मारुति अर्टिगा है । ये SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। इसका इंजन 101bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे  5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल है। इसे HEARTECT प्लेटफॉर्म  से सबसे अधिक फायदा हुआ है। इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी ऑप्शन के साथ आती है।

    KIA CARENS  

    किआ  MPV सेगमेंट में बिल्कुल नए मॉडल Carens के साथ प्रवेश कर चुका है। ये अपने मॉडल में सबसे विशाल मॉडल में से एक है। इसे 3 इंजन ऑप्शन 113 hp 1.5L पेट्रोल, 138bhp 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 113bhp, 1.5L टर्बो डीजल  में पेश किया गया है। इसका एआरएआई माइलेज - 21.3kmpl डीजल है और सिटी एंड हाईवे - 16-17 kmpl और 20-21kmplहै।

    RENAULT TRIBER

    रेनॉल्ट ने ट्राइबर के साथ सब 4 मीटर एमपीवी स्पेस में प्रवेश किया है। लेकिन कंपनी इसके स्परेस को बढ़ाने के लिए तीसरी पंक्ति की सीटों को पूरी तरह से हटा सकती है। यह CMF-A+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।यह 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जो  71bhp और 96Nm का  टॉर्क जनरेट करती है। इसका एआरएआई माइलेज - 20 किमी/लीटर है और शहर और राजमार्ग - 15 किमी/लीटर और 17-18 किमी/लीटर है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढें- 

    बस कुछ ही महीनों की मेहमान हैं ये गाड़ियां, लिस्ट में हैं इन कंपनियों के मॉडल, जानें क्या है वजह

    Top 5 petrol scooters : इस दिवाली मौके पर मारें चौका ! खरीदें पेट्रोल से चलने वाले सस्ते और किफायती स्कूटर