Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ईवी चार्जिंग स्टेशन को लेकर देश भर के तीन राज्यों बड़ी पहल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 06:24 PM (IST)

    (Bharat Petroleum Corporation Limited )भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ईवी चार्जिंग स्टेशन को लेकर काफी नए काम कर रहा है। जिसके मदद से ...और पढ़ें

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited)
    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited)

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। समय के साथ तेजी से वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही है। लेकिन कम ईवी स्टेशन होने के कारण लोगों को कार चलाने में परेशानी होती है। इसी को बढ़ावा देने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने देश भर के तीन राज्यों, कर्नाटक में 15 राजमार्गों के साथ अपने 110 ईंधन स्टेशनों पर 19 ईवी 'फास्ट-चार्जिंग कॉरिडोर' को लॉन्च किया है।

    19 ईंधन स्टेशनों के साथ 3 कॉरिडोर

    कंपनी ने केरल में 19 ईंधन स्टेशनों के साथ 3 कॉरिडोर, कर्नाटक में 33 ईंधन स्टेशनों के साथ 6 कॉरिडोर तमिलनाडु में 58 ईंधन स्टेशनों के साथ 10 कॉरिडोर लॉन्च किया है। पेट्रोलियम कंपनी ने अपने कुल 110 ईंधन स्टेशनों पर 30 किलोवाट फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं और उनका कहना है कि ये कॉरिडोर को शहरों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, बीपीसीएल का यह भी कहना है कि उसके ईंधन स्टेशन न केवल ईवी चार्जिंग बल्कि स्टॉपेज पॉइंट, स्वच्छ शौचालय और रेस्तरां भी प्रदान करेगी।

    BPCL

    अब तक, BPCL ने 21 राजमार्गों को इलेक्ट्रिक कॉरिडोर में बदला है कंपनी ने ये दावा किया है कि इस महीने के अंत तक, पूरे भारत में कुल 200 राजमार्गों को EV फास्ट चार्जर से कवर किया जाएगा। ईवी को चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है, फ्यूल स्टेशनों पर 125 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसलिए हमने दो चार्जिंग स्टेशनों के बीच 100 किलोमीटर की दूरी बनाए रखी है।

    कंपनी का बयान

    आपको बता दें, पी.एस. रवि, कार्यकारी निदेशक प्रभारी (खुदरा), बीपीसीएल ने कहा, फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करना आसान है। लोगों को इसका इस्तेमाल करने में काफी आसानी होगी। बीपीसीएल ने पूरे ईवी चार्जर लोकेटर, चार्जर को डिजिटाइज कर दिया है। इसके साथ ही लोग इस चार्जर का इस्तेमाल आराम से कर सके इसके लिए ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है।

    खबरें और भी