यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BMW के बेमिसाल 100 साल... कंपनी ने लॉन्च की दो स्पेशल बाइक
BMW Motorrad ने बाजार में अपने 100 साल पूरे कर लिए है। इसका सफर काफी शानदार रहा। इसी सफर के तर्ज पर वाहन निर्माता कंपनी ने अपने दो लिमिटेड एडिशन बाइक् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW Motorrad अपनी 100 वीं सालगिरह मना रहा है। बीएमडब्ल्यू मोटर्राड इंडिया 100 साल से लोगों के लिए नए-नए मॉडल्स उपलब्ध करा रहा है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसी के खुशी में दो सिमित वेरिएंट मॉडल लॉन्च किए हैं। दो बाइक्स RnineT 100 Years और R 18 100 Years है। BMW Motorrad के पहले मॉडल - BMW R32 के लॉन्च के बाद से इसके 100 साल पूरे होने का हिस्सा है। जिसमें बीएमडब्ल्यू मोटोराड के कस्टम-मेड डिवीजन ऑप्शन 719 के कई हिस्से शामिल है। ये दोनों मॉडल विश्व स्तर पर 1923 यूनिट्स होंगे।
कंपनी का बयान
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने दो लिमिटेड एडिशन बाइक्स लॉन्च करते हुए कहा कि, "सौ साल पहले, आर 32 ने एक अनूठी सफलता की कहानी शुरू की थी। आज हम ये रोमांचक इतिहास अपने दो नए आइकॉन के साथ मना रहे हैं: BMW R NineT 100 ईयर्स और BMW R 18 100 ईयर्स। लेकिन ये केवल 1,923 यूनिट्स तक ही सीमित है।
कीमत और फीचर्स
इसमें डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन में बेंच सीट भी मिलती है। इसकी कीमत 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 100 साल के पैकेज के हिस्से के रूप में बाइक को क्रोम प्लेटेड टैंक और कॉस्मेटिक अपडेट, फ्रंट व्हील कवर और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
इंजन
दूसरी ओर, बीएमडब्ल्यू आर 18, एक क्रूजर है जो 1800 सीसी एयर / ऑयल-कूल्ड टू-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक बॉक्सर इंजन द्वारा संचालित है जो 91 एचपी और 158 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का वजन 345 किलोग्राम है और इसकी क्लॉक स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। ब्लैक कलर पेंट किए गए व्हील कवर के साथ इस बाइक में क्रोम फिनिशिंग भी है।

