Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BMW CE04 Electric Scooter: भारतीय बाजार में BMW ने जारी किया CE04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर , जल्द होगी लॉन्च

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 04:02 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू Motorrad ने अपने आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर CE04 का टीजर जारी कर दिया है। आपको बता दे ये मॉडल यूएस सहित कई वैश्विक बाजारो ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार में BMW ने जारी किया CE04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर
    भारतीय बाजार में BMW ने जारी किया CE04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW CE04 Electric Scooter:  इलेक्ट्रिक वाहन का चलन बाजार में काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसी बीच स्पोर्ट्स बाइक में राज करने वाली कंपनी ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर CE04 का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि की ये  पहले से ही कई देशों  में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। जिसकी कीमत 9.71 लाख रुपये है।

    BMW CE04 डिजाइन 

    आपको बता दे बीएमडब्ल्यू CE04 को पहली बार 2020 में अपने कॉन्सेप्ट अवतार में और फिर जुलाई 2021 में इसके प्रोडक्शन-रेडी वर्जन में प्रदर्शित किया जाता है। वहीं कंपनी ने इसके अंतिम मॉडल में अधिंकाश डिजाइन के कॉन्सेप्ट को बरकरार रखा है जो काफी फ्यूचरिस्टिक दिखाई देता है।

    BMW CE04 इंजन

    इसके पावरट्रेन की बात करें तो बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी और रियर व्हील के बीच में एक परमानेंट मैग्नेट मोटर लगी हुई है। जो 42बीएचपी की पावर और 62एनएम का टार्क जनरेट करती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है और 120 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी प्रदान करता है। इसके अंदर 8.9kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक लगा हुआ है। इसे आप 2.3kW चार्जर से फुल चार्ज 4 घंटे 20 मिनट में कर सकते है और 6.9kWh फास्ट चार्जर से एक घंटा 40 मिनट में चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 130 किमी की रेंज प्रदान करती है।

    BMW CE04 राइडिंग मोड्स

    ये ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है । इसमें आपको तीन राइडिंग मोड्स - इको, रोड और रेन मिलते हैं। डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और डायनेमिक राइड मोड को ऑप्शनल के रूप में पेश किया गया है।

    खबरें और भी

    राइडिंग मोड्स 

    फीचर्स के तौर पर इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, इंटीग्रेटेड मैप्स और राइड मोड रीडआउट के साथ 10.25 इंच का एचडी टीएफटी डिस्पले भी मिलता है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 इंच के पहियों पर चलता है। जिसमें 120-सेक्शन और 160-सेक्शन टायर आगे और पीछे के एक्सल पर लगे हुए है।

    ब्रेकिंग पावर 

    सस्पेंशन ड्यूटी के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 35 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क अपफ्रंट और प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर यूनिट का इस्तेमाल किया गया है। इसे  ट्विन 265mm डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक से ब्रेकिंग पावर मिलती है। जबकि इसमें एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)  और एबीएस प्रो बैंकिंग सेंसर ऑप्शन के साथ आते हैं। 

    ये भी पढ़ें-

    बीच रास्ते में टूट गई क्लच वायर तो घबराएं नहीं, इन आसान टिप्स से फिर चल पड़ेगी आपकी गाड़ी

    MSP प्लेटफॉर्म पर आधारित MG 4 EV जनवरी 2023 ऑटो एक्सपो में कर सकती है डेब्यू , पढ़ें डिटेल्स