विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 महीने में 72,000 लोगों से ज्यादा ने खरीदी 28km माइलेज वाली ये SUV, मिल रहा है 1.65 लाख रुपए का डिस्काउंट

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:32 PM (IST)

Maruti Victoris: मारुति विक्टोरिस भारत की एक लोकप्रिय और सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी SUVs में से एक है। यह SUV बेहतरीन माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Victoris भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी SUV में से एक है। पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में ये दूसरे नंबर पर है जिसे पिछले ही साल सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। अक्टूबर महीने में इसके स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.65 लाख रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहे हैं। इस साल अब तक यानी FY27 में इस गाड़ी के कुल 72,012 यूनिट्स की बिक्री हुई जो Hyundai Creta के बाद दूसरे नंबर पर है। आइए इसकी बाकी डिटेल्स और बाकी ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

टॉप-5 लिस्ट

टॉप-5 गाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में पहले नंबर पर Hyundai Creta है जिसकी 6 महीने में कुल 89,727 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके अलावा लिस्ट में Maruti Victoris, Kia Seltos, Toyota Hyryder और Maruti Grand Vitara शामिल है। आइए अब Maruti Victoris और इसपर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानते हैं।

SUV Sales Table

No SUV Sales (4.2m – 4.5m) H1 FY 27 H1 FY 26 Diff
1 Hyundai Creta / EV 89,727 99,345 -9,618
2 Maruti Victoris 72,012 4,282 67,730
3 Kia Seltos 67,667 33,955 33,712
4 Toyota HyRyder 49,419 45,199 4,220
5 Maruti Grand Vitara 45,176 36,993 8,183

Maruti Victoris का इंजन

Maruti Victoris की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलता है जो 102bhp की पावर 139nm का टॉर्क देता है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक और ऑलग्रिप AWD ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। दूसरा है, 1.5 M15D स्ट्रॉंग हाइब्रिड जो 92.45bhp की पावर और 112nm का टॉर्क देता है। वहीं, ट्रांसमिशन के लिए e-CVT दिया गया है।

तीसरा है 1.5 लीटर K15C S-CNG जो 86.6bhp की पावर और 121.5nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल मिलता है।

कैसा है माइलेज?

Maruti Victoris की बात करें तो इसके पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 21.18kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक का 21.06kmpl, पेट्रोल AWD (AT) का 19.07kmpl, स्ट्रॉंग हाइब्रिड का 28.65kmpl और CNG पर 27.02km/kg है। बता दें कि, यह सभी आंकड़े ARAI के मुताबिक है।

maruti victoris look

कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?

Maruti Victoris को Global NCAP और Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है। इसमें चुनिंदा वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS सुइट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें आगे की तरफ मैकफर्सन स्ट्रट्स सस्पेंशन दिया गया है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच से 10.1 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ HD टचस्क्रीन दिया गया है। Maruti Victoris में 10.25 का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इसमें Dolby Atmos के साथ 8-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम दिया गया है। कंफर्ट के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट और डुअल-जोन/ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।

maruti victoris features

कितना है डिस्काउंट?

Maruti Victoris Strong Hybrid पर 1.65 लाख रुपए तक के फायदे मिलते हैं जिसमें 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 95,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। एक्सचेंज बोनस के विकल्प के तौर पर 45,000 रुपए तक का स्क्रैपेड बोनस भी उपलब्ध है। ध्यान रहे कि यह ऑफर्स सिर्फ अक्टूबर महीने के लिए लागू हैं।

इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपए, CNG पर 95,000 रुपए तक के फायदे मिलरहे हैं। बता दें कि, दोनों वेरिएंट बाकी वैलिड ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट्स के साथ भी उपलब्ध है।

maruti victoris sde

कितनी है कीमत?

Price Range Table

Category / Variant Type Ex-Showroom Price Range
Base Model (LXI Petrol) ₹10.50 Lakh
Top Model (ZXI+ (O) Strong Hybrid DT) ₹19.99 Lakh
CNG Variants ₹11.55 Lakh – ₹14.82 Lakh
Automatic Variants ₹13.41 Lakh – ₹19.99 Lakh
Strong Hybrid Variants ₹16.43 Lakh – ₹19.99 Lakh
Aurum Edition (Special Launch) ₹20.22 Lakh

 यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Victoris: धांसू लुक और कॉपर टच के साथ आया Aurum Edition, जानिए क्या है खास