Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BS-6 गाड़ी मालिकों के लिए गुड न्यूज! बदल सकते हैं PUC सर्टिफिकेट के नियम, सरकार बदल सकती है ये नियम

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 05:07 PM (IST)

    PUCC for BS6 Vehicles: BS-VI प्राइवेट गाड़ियों के लिए जो 6 साल से कम पुराने हैं उनके लिए PUC सर्टिफिकेट तीन साल के लिए वैध हो सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BS-VI गाड़ी मालिकों के लिए, जिनकी गाड़ियां 6 साल से कम पुरानी है उनके PUCC तीन साल के लिए वैध हो सकते हैं। सरकार इसकी वैलिडिटी बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे गाड़ी मालिकों को राहत मिलेगी और हर साल अपने पेपर्स रिन्यू कराने से आजादी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार नियमों का नया सेट तैयार करने पर विचार कर रही है।

    पुराने वाहनों के नियम

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो BS-VI गाड़ियां 6 से 10 साल पुराने हैं उन्हें हर साल PUCC रिन्यू कराने की जरूरत पड़ती रहेगी। वहीं, 10 साल से पुराने वाहनों को हर 6 महीने में इसे रिन्यू कराना होगा। इस कदम का मकसद नई गाड़ियों के मालिकों पर नियमों के बोझ को कम करना है क्योंकि इन Emission Norms वाले वाहनों से पुराने मॉडलों की तुलना में कम प्रदूषण निकलता है।

    नियम और कैटेगरी

    ध्यान रहे कि ऊपर बताए गए नियम सिर्फ BS-VI प्राइवेट गाड़ियों पर ही लागू होंगे। वहीं, 6 साल तक के पुराने BS-VI कमर्शियल गाड़ियों के लिए PUCC की वैधता 2 साल तक की होगी। साथ ही, 6 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल वाहनों के लिए नियम प्राइवेट गाड़ियों जैसे ही होंगे।

    जांच की प्रक्रिया

    इस कदम का मकसद BS-VI गाड़ियों के साफ उत्सर्जन (Emission) के स्तर को दिखाना है और साथ ही पुराने, ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के लगातार इस्तेमाल को कम करना है। इसके अलावा, अधिकारी जांच प्रक्रिया को भी सख्त करने पर विचार कर रहे हैं जिससे रीडिंग में होने वाले हेरफेर को कम किया जा सके।

    खबरें और भी

    नई EV पॉलिसी

    यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब सरकार गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए एक इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाने की योजना बना रही है जिसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए छूट दी जाएगी। इसका मकसद नई गाड़ियों की खरीद पर स्क्रैपेज बोनस देकर पुरानी गाड़ियों को धीरे-धीरे हटाने का भी है।

    यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले सामने आया TATA Sierra EV का लुक, देखें इसके डिजाइन फीचर्स और रेंज की डिटेल्स