Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो लाख रुपये की Down Payment के बाद घर लाएं Maruti की 7 सीटर Ertiga का LXI (O) वेरिएंट, जानें कितनी देनी होगी EMI

    Updated: Sun, 26 May 2024 11:59 AM (IST)

    मारुति की ओर से बजट MPV सेगमेंट में Ertiga को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार को देश में बड़ी संख्‍या में लोग पसंद करते हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का ...और पढ़ें

    Maruti Ertiga LXI (O) को खरीदने पर कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल।
    Maruti Ertiga LXI (O) को खरीदने पर कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Maruti की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के तौर पर आती है Ertiga
    2. Ertiga के बेेस वेरिएंट की एक्‍सशोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये
    3. 12240 रुपये की EMI पर मिल सकती है MPV

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की ओर से Ertiga को सात सीटों की गाड़ी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। हर महीने हजारों लोग इस कार को खरीदते हैं। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हर महीने कितने रुपये देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    कितनी है कीमत

    मारुति की ओर से Ertiga के बेस वेरिएंट LXI को 8.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर कुल 9.68 लाख रुपये देने होंगे। इस कीमत में 8.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा 61660 रुपये आरटीओ और 32520 रुपये का इंश्‍योरेंस और 5485 रुपये फास्‍टैग, स्‍मार्ट कार्ड सहित कुछ एक्‍सेसरीज भी शामिल है।

    दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट LXI को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.68 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.68 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12240 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    यह भी पढ़ें- Mahindra की गाड़ी खरीदने का बना रहे हैं मन, तो जानें किन SUVs की है सबसे ज्‍यादा मांग

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप 8.7 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.68 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12240 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Ertiga के लिए करीब 2.60 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.28 लाख रुपये देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Compact सेगमेंट की सभी SUV पर भारी पड़ती है Mahindra XUV 3XO, मिलते हैं ये पांच बेहतरीन फीचर्स