Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Price Increase: आज से महंगा हो गया Splendor, Passion सहित Hero के स्‍कूटर और बाइक को खरीदना, जानें कितनी बढ़ी कीमत

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 11:59 AM (IST)

    देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp की ओर से बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। 01 July 2024 से कंपनी ने अपने पोर्टफो ...और पढ़ें

    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अपने सभी स्‍कूटर और बाइक्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अपने सभी स्‍कूटर और बाइक्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

    HighLights

    1. Hero MotoCorp ने बढ़ाए स्‍कूटर और बाइक्‍स के दाम
    2. एक जुलाई 2024 से सभी बाइक्‍स और स्‍कूटर को खरीदना हुआ महंगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp की ओर से अपनी बाइक्‍स और स्‍कूटर की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी की ओर से एक जुलाई 2024 से कीमतों को बढ़ा दिया गया है। स्‍कूटर और बाइक्‍स की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    महंगा हुआ बाइक और स्‍कूटर को खरीदना

    हीरो मोटोकॉर्प ने  1 July 2024 से अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी  बाइक्‍स और स्‍कूटर की कीमतों को बढ़ा दिया है। जून के आखिर में कंपनी की ओर से कीमतों को बढ़ाने की जानकारी दी गई थी। हीरो की ओर से जानकारी दी गई थी कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्‍योंकि इनपुट कॉस्‍ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब कंपनी इसका कुछ भार ग्राहकों पर डाल रही है। आज से कंपनी की Splendor, Passion जैसी बाइक्‍स के साथ Destini, Xoom जैसे सभी स्‍कूटर्स को खरीदना महंगा हो गया है।

    कितनी हुई बढ़ोतरी

    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जानकारी दी गई थी कि एक जुलाई 2024 से सभी वाहनों की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। लेकिन हर मॉडल और वेरिएंट की कीमतों को एक समान नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी जगह सभी मॉडल्‍स और वेरिएंट की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।

    यह भी पढ़ें- Cars with 6 airbags: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इन पांच कारों में मिलते हैं छह एयरबैग

    कैसा है पोर्टफोलियो

    कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट लेवल की बाइक्‍स के साथ ही प्रीमियम औश्र स्‍पोर्ट्स सेगमेंट की बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा कंपनी स्‍कूटर सेगमेंट में भी कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर करती है। Splendor+, Splendor + Xtec, Splendor+ Xtec2.0, HF Deluxe, HF100, Glamour, Passion Xtec, Super Splendor Xtec, Passion+, Super Splendor, Glamour Xtec, Xtreme 160R 4V, Xtreme 160R, Xtreme 200S 4V, Xtreme 125R, Xpulse 200 4V, Xpulse 200T 4V जैसी बाइक्‍स को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इनके अलावा हीरो मोटोकॉर्प की ओर से स्‍कूटर सेगमेंट में Destini Prime, Pleasure+ Xtec18, Xoom, Destini 125Xtec को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Noida traffic rules: नोएडा में हूटर और लाल-नीली लाइट के उपयोग से ज्‍यादा किस नियम के उल्‍लंघन पर कट रहे चालान, जानें डिटेल