Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्लच प्लेट खराब होने से पहले गाड़ी करती है ये इशारे, समय पर समझ जाएं वरना बाद में होंगे परेशान

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 11:27 AM (GMT+05:30)

    क्या आपकी कार में किसी तरह की समस्या है और आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। तो आप संभल जाएं वरना आपको हजारों के चुना लग सकता है। आपके कार का क्लच खराब होने ...और पढ़ें

    how to take care of car clutch plate see details here
    how to take care of car clutch plate see details here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार चलाते समय हमें कई बातों का ख्याल रखना चाहिए वरना बीच रास्ते में कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार चलाते समय अक्सर लोग बदलाव पर नजर नहीं डालते हैं जिसके कारण उन्हें आगे चलकर परेशानी और हजारों का कीमत चुकानी पड़ती है। शुरुआती समय में ही अगर आप अपनी कार के लक्षण को समझ जाएंगे तो पैसों की बचत करना आसान है।

    किसी भी बड़ी समस्या होने के बाद ही इसे मैकेनिक के पास लेकर जाते है । क्लच प्लेट खराब होने के बाद लोग इसके ऊपर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। अगर आपको भी कार चलाने में कोई परेशानी आती है तो एक बार क्लच प्लेट को जरूर चेक करवा लेना चाहिए इसके खराब होने से कार चलाने में परेशानी होती है।

    चढ़ाई वाली जगह पर कार चलाने में दिक्कत

    क्लच प्लेट खराब होने से पहले आपको कई इशारे करती है। आपको इसके ऊपर जरूर ध्यान देना चहिए। अगर आप पहाड़ी जगहों पर जा रहे हैं तो एक बार जरुर जांच कर लें। अगर ऊंचाई पर कार को चढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है तो समझ जाए की क्लच प्लेट में कोई तो समस्या है। इसके कारण समय के साथ ही गाड़ी के पिकअप में कमी आती है। अधिकतर लोग कार के इशारों को समझ नहीं पाते हैं। क्लच प्लेट के खराब होने के कारण माइलेज में भी कमी आती है।

    गियर बदलते समय ध्यान दे

    हाईवे पर कार चलाते समय अक्सर लोग ये गलती कर बैठते हैं वो कार को काफी तेजी से जल्दबाजी में चलाते हैं। इस समय स्पीड के अनुसार गियर शिफ्ट करने से इसमें किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है। अगर गाड़ी स्टार्ट करने के बाद गियर शिफ्ट करते समय इसे फंसने या फिर अचानक 4 में से 1 गियर में आने पर खराबी आ जाती है तो आप इसे समझ जाएं। कुछ लोग जल्दी से गियर बदल कर इसे चलाना शुरु कर देते हैं। हाईवे पर ऐसी दुर्घटना होने की संभावना अधिक होती है। इससे पहले क्लच प्लेट की जांच जरूर करें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Hyundai Grand I10 Nios Vs Maruti Suzuki Swift Facelift दोनों में कौन दमदार, जानिए क्या है खासियत

    सिर्फ ड्राइवर को सुरक्षित नहीं रखता कार का Seat Belt, जानें और क्या हैं इसके फायदे