Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant Accident: एक्सीडेंट के बाद बुरी तरह जल गई कार, वे सेफ्टी फीचर्स, जिन्होंने बचाई ऋषभ पंत की जान

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 10:55 AM (GMT+05:30)

    Mercedes की गाड़ियां सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में इतनी एडवांस होती हैं कि आप गाड़ी के अंदर बैठ कर अपने आस-पास की परिस्थितियों पर नजर रख सकते हैं। ...और पढ़ें

    Mercedes कारों में मिलते हैं ये आधुनिक फीचर्स
    Mercedes कारों में मिलते हैं ये आधुनिक फीचर्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह अकेले ही Mercedes कार को चलाते हुए दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में एक ब्लैकस्पॉट पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि डिवाइडर से गाड़ी टकराने के बाद तुरंत उसमें आग लग गई। हालांकि, किस्मत के धनी ऋषभ पंत इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। Mercedes एक एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस कार है। आइये जानते हैं Mercedes कारों में ऐसा क्या होता है खास...

    Mercedes कारों में मिलते हैं ये आधुनिक फीचर्स

    सेफ्टी के मामले में Mercedes की कारें कितनी एडवांस होती हैं, इसका अंदाजा आज के हादसे के बाद से आपको लग गया होगा। यही वजह है कि इन गाड़ियों की कीमत काफी अधिक होती है। मर्सिडीज की कारों में एक्सीडेंट नेविगेशन, नाइट व्यू एसिस्ट, एक्टिव लेन किपिंग फीचर, ब्लाइंड स्पॉट मानिटरिंग सिस्टम, एडॉप्टिव हाई बीम एसिस्ट आदि सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Mercedes की गाड़ियां सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में इतनी एडवांस होती हैं कि आप गाड़ी के अंदर बैठ कर अपने आस-पास की परिस्थितियों पर नजर रख सकते हैं, वहीं इसमें एयर बैग, मजबूत बॉडी पार्ट्स भी हादसे के समय यात्रियों की हिफाजत करते हैं।

    ब्लैकस्पॉट क्या होता है?

    ये जानने से पहले आपको ब्लैकस्पॉट क्या होगा इसके बारे में जानना होगा। जिस जगह पर कई सड़क हादसे होते हैं उस जगह को ब्लैकस्पॉट घोषित कर दिया जाता है। इन जगहों की सड़कों को एक्सपर्ट की टीम देखेगी। ये वो जगहें हैं, जहां बार-बार एक्सीडेंट्स होते हैं। किसी एक स्पॉट पर तीन साल में पांच रोड एक्सीडेंट्स हो जाएं या किसी स्पॉट पर 3 साल में 10 मौतें हो जाएं तो उसे Black Spot माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    डेढ़ लाख से कम कीमत में घर लाएं Maruti Alto 800, मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स

    Year End 2022: पेट्रोल डीजल की कारों को टक्कर देने आई इस साल ये Hybrid कारें , यहां देखें लिस्ट