यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Sales In April 2024: अप्रैल में हुई इन गाड़ियों की सबसे ज्यादा बिक्री, जानें टॉप-5 में कौन हुआ शामिल
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें यात्री वाहन सेगमेंट का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। April 2024 के दौ ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। April 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में कारों और एसयूवी सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5 Cars) कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
Tata Punch बनी पहली पसंद
अप्रैल 2024 के दौरान कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की पंच एसयूवी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कंपनी की इस एसयूवी की बीते महीने में कुल 19158 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। टाटा की ओर से सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर पेश की जाने वाली पंच की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।
Maruti Wagon R रही दूसरे नंबर पर
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से हैचबैक कार के तौर पर वैगन आर को ऑफर किया जाता है। लंबे समय से भारतीयों की पसंदीदा कार के तौर पर वैगन आर रही है। बीते महीने इस कार की कुल 17850 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बाजार में इस कार की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 5.54 रुपये से हो जाती है।
तीसरे नंबर पर रही Maruti Brezza
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी भारतीयों को काफी ज्यादा पसंद आती है। बीते महीने में इसकी कुल 17113 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले अप्रैल 2023 में इस एसयूवी को 11836 लोगों ने खरीदा था। इसकी कीमत की शुरूआत 8.34 लाख रुपये से हो जाती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Hyundai की कारों को May 2024 में खरीदने पर होगी तगड़ी बचत, इन पर मिल रहा लाखों रुपये का डिस्काउंट, जानें डिटेल
Maruti Dzire
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह सेडान कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। बीते महीने में इस कार की 15825 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले April 2023 में इसकी 10132 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Creta की भी रही मांग
हुंडई की ओर से क्रेटा को एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी को भी 15447 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस एसयूवी की कुल 14186 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। भारत में इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.99 रुपये से हो जाती है।