Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car With Air Purifier : बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए खरीदें इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली गाड़ी, जानें कीमत

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 06:21 PM (IST)

    सर्दी आने के साथ -साथ प्रदूषण का लेवल हाई होने लगता है। आज हम आपके लिए इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है जिसे पढ़कर आप आपके पर ...और पढ़ें

    Car With Air Purifier : इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली गाड़ी
    Car With Air Purifier : इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली गाड़ी

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। दिन पर दिन प्रदूषण में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. वहीं ये लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण परेशानी और चिंता की बात में से एक है। हर साल तेजी से प्रदूषण बढ़ते ही जा रहा है । हालांकि , इसके कारण सरकार और डॉक्टर घर में रहने की सलाह देते है लेकिन हम अपने काम को रोक नहीं सकते और कुछ ना कुछ काम से बाहर जाना पड़ता ही है , लेकिन क्या आपको पता है , बहुत सी वाहन निर्माता कंपनियां है जो कार में इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर की पेशकश करती है । आज हम आपके लिए इन गाड़ीयों की लिस्ट लेकर आए है।  

    Nissan Magnite (XV Premium + Tech Pack)

    निसान की गाड़ी लोगों के दिलो पर काफी दिनो से राज कर रही है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच  रहे हैं तो आप इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली निसान मैग्नाइट XV प्रीमियम + टेक पैक को खरीद सकते है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 8.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।  वहीं इसके टैक पैक की कीमत लगभग 30,000 रुपये अधिक है।

    Renault Kiger

    मैग्नेट की तरह, रेनॉल्ट किगर में भी एयर प्यूरीफायर के साथ एक एक्सेसरी पैक के एक हिस्से के रूप में कंपनी ने इसे ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसे स्मार्ट प्लस पैकेज Kiger के RXZ ट्रिम के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Hyundai i20

    भारतीय बाजार में हुंडई आई 20 इन बिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आती है। वहीं प्रीमियम हैचबैक में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। दूसरे प्रीमियम कारों की तरह , एयर प्यूरीफायर को रेंज-टॉपिंग एस्टा (ओ) ट्रिम के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Types Of Filter In Car : क्या आप कार के सभी फिल्टर के बारें में जानते हैं? सर्विसिंग के समय रखें ध्यान

    Maruti XL6 Zeta CNG और Ertiga ZXi CNG दोनों में कौन दमदार, तुलना पढ़कर ही समझे आपकी फैमिली के लिए कौन बेस्ट