विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEER Exobot इलेक्ट्रिक सेडान और SUV हुई पेश, मिलेगी 676 किमी की रेंज और 2.1 सेकंड में 100 की स्पीड

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:30 PM (IST)

CEER Motors Saudi Arabia: सऊदी अरब की कंपनी CEER ने अपनी पहली ऑल-इलेक्टिक एक्सोबोट सेडान और एसयूवी पेश की है जो शानदार रेंज और 850hp की पावर के साथ आएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब की नेशनल ऑटोमोटिव निर्माता कंपनी CEER ने ऑल-इलेक्ट्रिक CEER Exobot सेडान और SUV के साथ अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने इन दोनों मॉडलों के साथ पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री ली है। CEER Exobot इलेक्ट्रिक सेडान और SUV एडवांस फीचर्स और तकनीक से लैस केबिन के साथ आती हैं।

डिजाइन और स्टाइल

CEER Exobot सेडान और SUV का डिजाइन काफी मॉडर्न और शार्प है। दोनों ही मॉडल के आगे की तरफ स्लीक LED DRLs और एक बड़ी विंडस्क्रीन दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह किसी भी पैसेंजर व्हीकल पर अब तक की सबसे बड़ी विंडस्क्रीन है और इसमें लगे लैमिनेटेड ग्लास पर सोलर हीट को कम करने के लिए एक रिफ्लेक्टिव कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है।

ceer screen

डोर और व्हील्स

दोनों में विंग-शेप के डोर और ट्राएंगुलर डिजाइन वाले हल्के एल्युमीनियम व्हील्स दिए गए हैं। ये दोनों ही गाड़ियों 2 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है- Harrat Grey और White Musk। इसके अलावा, इन कारों में रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स भी दिए गए हैं।

डिस्प्ले और फीचर्स

CEER Exobot सेडान और SUV में डैशबोर्ड के ऊपर पिलर-टू-पिलक तक फैसी कर्व्ड 8K डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा, दोनों मॉडलों में इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.14 इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है। साथ ही, पीछे बैठे लोगों के लिए 8-इंच की स्क्रीन भी मौजूद है। दोनों ही गाड़ियों में स्टीयर-बाय-वायर तकनीक, रियर-व्हील स्टीयरिंग, नाप्पा लेदर सीट्स और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

बैटरी रेंज और पावर

CEER Exobot Sedan सिंगल चार्ज पर NEDC के मुताबिक 670 किमी तक की रेंज देती है और इसे 10 से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है। यह सेडान 850hp की पावर और 1,000nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा, यह 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 2.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

ceer exobot suv

CEER Exobot एसयूवी

CEER Exbot SUV सिंगल चार्ज पर NEDC के मुताबिक 560 किमी तक की रेंज देती है। सेडान की तरह ही, इसे भी 10 स 80% तक चार्ज होने में 30 मिनट का समय लगता है। सेडान की तरह है, यह SUV भी 850hp की पावर और 1,000nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसके अलावा, SUV को 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ने में 2.4 सेकंड का समय लगता है।

ceer exobot suv (1)

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Facelift आज होगी लॉन्‍च, कितने होंगे बदलाव और कैसे मिलेंगे फीचर्स?