यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ADAS के साथ आती हैं ये पांच सबसे सस्ती कारें, Mahindra, Honda, Kia शामिल
वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। साथ ही इनमें सेफ्टी के लिए भी नए फीचर्स को लगातार अपडेट किया ...और पढ़ें

HighLights
- कई कारों और एसयूवी में ADAS सेफ्टी फीचर को दिया जाता है
- इस फीचर के कारण हादसों से सुरक्षित रहने में मदद मिलती है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई कारों और एसयूवी में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। साथ ही इनमें सुरक्षा के लिए दिए जाने वाले फीचर्स को भी अपडेट किया जाता है। ऐसे में कुछ कारों और एसयूवी में कंपनियों की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया जाने लगा है। कम कीमत वाली किन कारों और एसयूवी में इस फीचर को दिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ADAS से मिलती है ज्यादा सुरक्षा
ADAS को ऑटोमैटिक ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तौर पर जाना जाता है। दुनियाभर में कई वाहन निर्माता अपनी कारों और एसयूवी में इस फीचर को ऑफर करते हैं। इस सेफ्टी फीचर के साथ कुछ ऐसे फीचर्स को दिया जाता है जिससे हादसा होने से बचाया जा सकता है। इनमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा की ओर से अप्रैल 2024 में ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में XUV 3XO को लॉन्च किया गया था। कंपनी की इस एसयूवी में भी ADAS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर को दिया जा रहा है । एसयूवी में Level-2 ADAS को दिया जा रहा है। इसके AX5 L और AX7 L में इस फीचर को ऑफर किया जाता है। ADAS सेफ्टी फीचर के साथ XUV 3XO की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- रात में गाड़ी से करना है सफर तो रखें विंडस्क्रीन, लाइट और स्पीड का ध्यान, नहीं होगी परेशानी
Kia Sonet
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Sonet को ऑफर किया जाता है। किआ की इस एसयूवी में Level-1 ADAS को ऑफर किया जाता है। इसके GTX+ और X-Line वेरिएंट्स में इस सेफ्टी फीचर को ऑफर किया जाता है। ADAS के साथ एसयूवी को 14.71 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
खबरें और भी
Hyundai Venue
हुंडई की ओर से वेन्यू को भी ADAS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में भी सोनेट की तरह Level-1 ADAS को दिया जाता है। एसयूवी के सिर्फ SX (O) वेरिएंट में ही इस फीचर को ऑफर किया जा रहा है। जिसे 12.44 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Honda Elevate
होंडा भी अपनी एसयूवी एलीवेट को ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर करती है। होंडा की कारों में इस फीचर को होंडा सेंसिंग नाम से दिया जाता है। एलीवेट के ZX वेरिएंट में ही इसे दिया जाता है। होंडा एलीवेट के जेडएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।
Honda City
होंडा की एलीवेट के अलावा मिड साइज सेडान कार City को भी इस सेफ्टी फीचर को लाया जाता है। इस कार के तीन वेरिएंट्स में ADAS सेफ्टी फीचर को दिया जाता है, जिसमें V, VX और ZX शामिल हैं। ADAS के साथ होंडा सिटी की एक्स शोरूम कीमत 12.93 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।