Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citroen Basalt vs Tata Curvv: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 07:00 PM (IST)

    सिट्रोएन ने हाल ही में ऑल न्यू Citroen Basalt Vision SUV को पेश किया है। कंपनी इसे त्योहारी सीजन के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। Citroen Basalt ...और पढ़ें

    आइए, Citroen Basalt और Tata Curvv के बारे में जान लेते हैं।
    आइए, Citroen Basalt और Tata Curvv के बारे में जान लेते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सिट्रोएन ने हाल ही में ऑल न्यू Citroen Basalt Vision SUV को पेश किया है। कंपनी इसे त्योहारी सीजन के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv से होने वाला है। हालांकि, दोनों में से कोई भी कार अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं लॉन्च हुई है। आइए, इन दोनों कूप-एसयूवी के बारे में जान लेते हैं।

    डिजाइन 

    Citroen Basalt के सेंटर में क्रोम-लाइन वाले सिट्रोएन लोगो के साथ एक डुअल-स्लैट फ्रंट ग्रिल है। इसे एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप भी दिया गया है। इसके अलावा, सिल्वर फिनिश वाली फॉक्स स्किड प्लेट, मस्कुलर हुड और फ्रंट बम्पर C3 Aircross से लिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 1983 में शुरू हुआ सफर, 2024 तक बना दीं 3 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां; Suzuki के लिए लकी साबित हुआ भारतीय बाजार

    टाटा कर्व की बात करें तो इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दिए जा सकते हैं। ग्रिल और एयर डैम पर इंसर्ट हैं, जबकि हेडलाइट हाउसिंग भी अन्य आधुनिक कंपनी कारों से काफी प्रेरित लगती है। कुल मिलाकर इसका फ्रंट फेसिया भी काफी आक्रामक नजर आता है।

    इंजन और स्पेसिफिकेशन

    Citroen संभवतः उसी 1.2-लीटर पेट्रोल मिल का उपयोग करेगी, जो इसके वर्तमान वाहनों को शक्ति प्रदान करता है। ये पावरट्रेन 109 bhp और 190 Nm का पीक टॉर्क बनाता है। गियरबॉक्स विकल्पों में एक मैनुअल और एक ऑटोमैटिक शामिल हो सकता है।

    खबरें और भी

    टाटा कर्व के साथ कंपनी एक पेट्रोल इंजन, एक डीजल मिल और एक ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पेश करेगी। इसके आईसी इंजन नेक्सन की पावर यूनिट के समान होंगे, जबकि ईवी विकल्प भी समान हो सकते हैं। सिंगल चार्ज पर ये लगभग 500KM की रेंज प्रदान कर सकती है।

    कीमत के मामले में भी ये दोनों एसयूवी एस-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। एक ओर टाटा की एसयूवी है तो वहीं Citroen Basalt Vision SUV भी हाईली  लोकलाइज्ड होने वाली है।   

    यह भी पढ़ें- Ola ने जो बोला वो कर दिखाया! बिना राइडर के फर्राटा भरेगा Solo ई-स्कूटर, सेल्फ- बैलेंसिंग देख उड़ जाएंगे होश