Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CITROEN C3 Aircross compact SUV: मात्र 25 हजार रुपये टोकन राशि देकर करें बुक, 15 अक्टूबर से शुरू होगी डिलीवरी

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 08:30 PM (IST)

    CITROEN C3 Aircross compact SUV वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। जो 108bhp और 190Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। ...और पढ़ें

    CITROEN C3 Aircross compact SUV: मात्र 25 हजार रुपये टोकन राशि देकर करें बुक
    CITROEN C3 Aircross compact SUV: मात्र 25 हजार रुपये टोकन राशि देकर करें बुक

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। CITROEN C3 Aircross compact SUV: वाहन निर्माता कंपनी CITROEN  ने भारतीय बाजार में C3 Aircross compact SUV की बुकिंग शुरु कर दी है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो मात्र 25 हजार रुपये टोकन राशि देकर इस कार को बुक करा सकते हैं।

    15 अक्टूबर से शुरू होगी डिलीवरी

    इसे आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी शोरूम में जाकर बुक करवा सकते हैं। इस कार की डिलीवरी 15 अक्टूबर से शुरू होगी। आपको बता दें, सिट्रोन सी 3 और ई-सी 3 के बाद से ये कंपनी की तीसरी पेशकश है। इंडियन मार्केट में इस कार का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara से होगा।

    CITROEN C3 Aircross compact SUV  फीचर्स 

    इस कार में आपको कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। सिट्रोन सी 3 एयरक्रॉस एक वेरिएंट में 5 सीटर और एक 7 सीटर ऑप्शन के साथ आती है। इस कार के केबिन फीचर्स में ऐपल कारप्ले , एंड्रॉयड ऑटो, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs और वॉशर के साथ रियर वाइपर मिलता है। वहीं इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से इस कार में मैनुअल IRVM,  ड्यूल-फ्रंट एयरबैग मिलता है। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)है।

    CITROEN C3 Aircross compact SUV  इंजन और कलर ऑप्शन

    वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 108bhp और 190Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसको 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें 6 स्पीड का कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इस कार में आपको कुल 10 कलर ऑप्शन मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Citreon C3 Aircross कितनी खास? आसान भाषा में समझें इस एसयूवी के फीचर्स के बारे में

    कैसी है Citroen C3 Aircross, जानिए फीचर; डिजाइन और इंजन सहित अन्य डिटेल