Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फैमली के लिए शानदार हैं ये मारुति की सीएनजी गाड़ियां, जानें इनमें क्या कुछ खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 09:29 PM (IST)

    भारतीय बाजार में सीएनजी वाहन को काफी पसंद किया जाता है। ये पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों में सबसे सस्ता और हरित ऑप्शन है। सीएनजी वाहन आईसीई संचालित ...और पढ़ें

    फैमली के लिए शानदार हैं ये मारुति की सीएनजी गाड़ियां
    फैमली के लिए शानदार हैं ये मारुति की सीएनजी गाड़ियां

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की दो तीन रो वाली एमपीवी हैं- एर्टिगा और एक्सएल 6 है। अगर आप अपने लिए फैमली सीएनजी कार ढ़ूढ़ रहे हैं तो आज हम आपके लिए इन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक बेस्ट कार खरीद सकते हैं।

    Maruti Ertiga CNG

    भारतीय बाजार में तो कार डुअल जेट पेट्रोल इंजन के साथ होती है। इसे कंपनी ने फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कीट के साथ जोड़ा है।  गैसोलीन इकाई में प्रति सिलेंडर दो इजेक्ट होते हैं जो ईंधन को बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। MPV का CNG सेटअप 87bhp की पावर और 121.5Nm का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल मोड में मोटर 100bhp की अधिकतम शक्ति और 136Nm का टार्क जनरेट करता है। Maruti Ertiga CNG में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स  के साथ जोड़ा जा सकता है। वर्तमान में MPV मॉडल लाइनअप में दो CNG वेरिएंट - VXi और ZXi में आता है। इसकी कीमत 10.44 लाख रुपये और 11.54 लाख रुपये है।

    Maruti XL6 CNG

    इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी फ्लैगशिप एमपीवी मारुति एक्सएल6 को इस साल की शुरुवात में अपडेट के साथ लॉन्च किया था। मॉडल के अंदर और बाहर दोनों ओर काफी अपडेट किया गया है। मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ एक नया 1.5L ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन के रूप में बड़ा बदलाव किया गया है। ये 103 bhp की शक्ति और 136Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    आपको बता दे वाहन निर्माता कंपनी ने जेटा ट्रिम पर आधारित मारुति एक्सएल6 सीएनजी को लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 12.24 लाख रुपये रखी गई है। या पेट्रोल वाली कार की तुलना में 95,000 अधिक महंगी है। 1.5L K15C पेट्रोल यूनिट और CNG किट के साथ, MPV 88bhp की अधिकतम शक्ति और 121.5Nm का टार्क जनरेट करती है। इसे 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ें- 

    2023 Kawasaki Ninja 650 के अलावा इतने ही कीमत में आती है ये दमदार इंजन वाली बाइक्स, जानें लिस्ट में कौन शामिल

    आखिर अचानक क्यों कार के क्लच को दबाने में दिक्कत आती है, यहां जानें वजह