यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेस्टिव सीजन में कॉम्पैक्ट SUV पर बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में Maruti और Tata की गाड़ियां शामिल
Compact SUVs Festival Discounts 2024 भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होते ही गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर भी मिलना शुरू हो गया है। तकरीबन सभी कार निर्माता कंप ...और पढ़ें

HighLights
- Nissan Magnite पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट।
- Tata Nexon पर 1.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है।
- Maruti Fronx पर 83,000 रुपये तक का डिस्काउंट है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। इसको लेकर तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने डिस्काउंट ऑफर की घोषणा कर दी है। हम यहां पर आपको पांच कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जिन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Maruti Suzuki Jimny
इसके टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट पर अब 2.5 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके जेटा वेरिएंट पर 1.95 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.79 लाख रुपये के बीच है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 hp की पावर जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक से जोड़ा गया है।
Nissan Magnite
निसान मैग्नाइट कॉम्पैक्ट SUV के 100hp, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वेरिएंट पर कुल 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और लॉयल्टी बोनस शामिल है। वहीं, इसके 72hp, 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के XE और AMT गियरबॉक्स वाले वेरिएंट पर 85,000 रुपये और 1.2 लाख रुपये तक छूट मिल रही है। इसकी कीमत 6.00 लाख रुपये से 10.66 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx के आने के बाद पुरानी थार पर बंपर डिस्काउंट, मिल रही 1.75 लाख रुपये तक की छूट
Tata Nexon
टाटा नेक्सन पर कुल 1.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके 2023 मॉडल पर 16,000 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके रेंज-टॉपिंग फियरलेस ट्रिम्स पर 60,000 रुपये की छूट मिल रही है। यह दो इंजन ऑप्शन के साथ है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.00 लाख रुपये से 15.8 लाख रुपये के बीच है।
खबरें और भी
Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा बोलेरो के B6 OPT वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके मिड-स्पेक B6 और एंट्री-लेवल B4 पर क्रमश: 17,000 रुपये और 1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से 10.91 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Fronx
मारुति फ्रॉन्क्स पर कुल 83,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसपर फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 40,000 रुपये है। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल वाले फ्रॉन्क्स पर 35,000 रुपये और 1.2-लीटर पेट्रोल सिग्मा पर 32,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही इसके डेल्टा, डेल्टा प्लस और डेल्टा प्लस (O) वेरिएंट पर 30,000 रुपये और CNG सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपये से 12.88 लाख रुपये के बीच है।