विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Thar और Toyota Fortuner चलाने वाले Daman में हुए इकट्ठा, DM ने क्‍यों दिलवाई सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ?

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:00 PM (IST)

भारत में महिंद्रा और टोयोटा की ओर से कई वाहनों की बिक्री की जाती है। लेकिन इन दोनों निर्माताओं की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Mahindra Thar और Toyota Fortuner से चलने वाले लोगों को अलग नजर से देखा जाता है। इन दोनों कारों में बैठकर चलाते हुए कई लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर अलग अलग कारणों से वायरल भी होती हैं। हाल में ही यह दोनों एसयूवी फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार दमन में एक साथ सैंकड़ों एसयूवी को खड़ा करवाने के बाद कलेक्‍टर ने ड्राइवर्स को किस तरह की अनोखी शपथ दिलवाई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कलेक्‍टर ने दिलवाई शपथ

दमन के कलेक्‍टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह Mahindra Thar और Toyota Fortuner के ड्राइवर्स को अनोखी तरह से शपथ दिलवाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्‍या शपथ दिलवाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैंकड़ों की संख्‍या में महिंद्रा थार और टोयोटा की फॉर्च्‍यूनर एसयूवी एक खुले मैदान में खड़ी हैं। इनके आगे सभी के ड्राइवर और मालिक खड़े हैं, जो एकसाथ शपथ ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन ड्राइवर्स ने सड़क पर सुरक्षित गाड़ी चलाने और भाईगिरी से दूर रहने की शपथ ली। प्रतिभागियों के हाथों में जो बैनर थे, उनमें से कई पर अलग अलग तरह के स्‍लोगन लिखे थे, जिसमें भाई गिरी कूल नहीं है जैसे वाक्‍य शामिल थे।

किसने किया आयोजन

इस शपथ कार्यक्रम का आयोजन दमन और दीव के प्रशासन की ओर से करवाया गया था। जो सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया गया था। जिसमें मुख्‍य तौर पर दमन के कलेक्‍टर भी शामिल हुए थे।

क्‍या था उद्देश्‍य

दमन में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्‍य सड़क पर सुरक्षित सफर और लोगों के बीच जागरुकता को फैलाना रहा। कई लोग थार और फॉर्च्‍यूनर जैसी एसयूवी को खरीदने के बाद गलत तरीके से ड्राइविंग करते हैं, और यातायात के नियमों का खुलकर उल्‍लंघन करते हैं। जिससे इस तरह के वाहनों में चलने वाले अन्‍य लोगों को भी उसी नजर से देखा जाता है और थार और फॉर्च्‍यूनर जैसी एसयूवी को बदनाम किया जाता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?