Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली को मिला पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा, इन 3 बातों का नहीं रखा ध्यान तो डबल होगा जुर्माना

    Updated: Tue, 12 May 2026 12:30 PM (IST)

    Barrier less Toll System: दिल्ली में पहले बैरियर-फ्री टोल प्लाजा की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका उद् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रो-II पर मु्ंडका-बक्करवाला के पास दिल्ली के पहले बैरियर फ्री-टोल प्लाजा का उद्घाटन किया है। यह गुजरात के बाद दूसरे ऐसा सिस्टम है। गुजरात में MH48 के सूरत-भरूच खंड पर चोरायासी टोल प्लाज में शुरू हुआ था और अब दिल्ली में शुरू किया गया है। इसे मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम कहा जाता है।

    यह कैसे काम करता है?

    इस नए सिस्टम में सड़क पर कोई टोल प्लाजा या बैरियर नहीं होता। इसकी जगह सड़क के ऊपर ऊंचे खंभे लगाए गए हैं जिनमें आधुनिक कैमरे और सेंसर्स लगे होते हैं। जैसी ही आपकी गाड़ी वहां से गुजरती है तो कैमरे ANPR तकनीक की मदद से कार की नंबर प्लेट को अपने आप स्कैन कर लेते हैं। सिस्टम गाड़ी की पहचान करके सीधे FASTag अकाउंट से पैसे काट लेती है और गाड़ी धीमी नहीं करनी पड़ती।

    क्या हैं इसके फायदे?

    इस सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा है कि टोल पर अब गाड़ियों की लंबी लाइनें नहीं लगेंगी जिससे जाम की समस्या कम हो जाएगी। चूंकि गाड़ी को बार-बार रोकने और फिर स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी इसलिए आपका समय बचेगा और पेट्रोल-डीजल का खर्च कम होगा।

    पेमेंटे और जुर्माने के नियम

    अगर FASTag से पैसे नहीं कटते हैं तो आपको 72 घंटे की मोहलत मिलेगी। भुगतान न होने पर गाड़ी मालिक एक ई-नोटिस भेजा जाएगा। टोल टैक्स भरने के लिए आपके पास 72 घंटे का समय होगा। अगर आप 72 घंटे के अंदर पैसे जमा कर देते हैं तो सिर्फ सामान्य टोल होगा। इससे ज्यादा समय लगने पर दोगुना टोल जुर्माना भरना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    ध्यान रखें ये बातें

    सफर को आसान बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें- अपने FASTag अकाउंट में हमेशा पर्याप्त बैलेंस रखें। साथ ही, अपनी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) जरूर लगवाएं जिससे कैमरे उसे आसानी से पढ़ सके। इसके अलावा, अपने मोबाइल पर आने वाले मैसेज देखते रहें जिससे बकाया टोल की जानकारी तुरंत ही मिल सके।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड, TATA Motors भी टॉप 5 में शामिल