Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi-Mumbai Expressway पूरी तरह से खुलने को तैयार? नितिन गडकरी ने शेयर किया अपडेट

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 08 May 2023 02:09 PM (IST)

    ये तस्वीर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की है जो मध्य प्रदेश होते हुए गुजरता है। उन्होंने तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 240 ...और पढ़ें

    नितिन गडकरी ने शेयर की Delhi-Mumbai Express तस्वीर
    नितिन गडकरी ने शेयर की Delhi-Mumbai Express तस्वीर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे Delhi-Mumbai Expressway पूरी तरह से जल्द बनकर तैयार होने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस जर्मन टेक्नोलॉजी से लैस एक्सप्रेस-वे को लेकर जानकारी अपडेट की है। गडकरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस एक्सप्रेस-वे की कुछ मनमोहक तस्वीरें भी शेयर की। आइये जानते हैं Delhi-Mumbai Expressway को क्यों कहा जा रहा है हाईटेक एक्सप्रेस-वे

    नितिन गडकरी ने शेयर की तस्वीर

    केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश सेक्शन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की। ये तस्वीर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की है, जो मध्य प्रदेश होते हुए गुजरता है। उन्होंने तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा, ''दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 240+ किलोमीटर लंबे मध्य प्रदेश खंड से शानदार तस्वीरें''।

    इन राज्यों से होकर गुजरेगी एक्सप्रेस-वे

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों से होकर गुजरेगा। दिल्ली में नौ किलोमीटर का सबसे छोटा हिस्सा है, जबकि एक्सप्रेसवे का अधिकांश हिस्सा 423 किलोमीटर के हिस्से के साथ गुजरात में होगा। यह दिल्ली और मुंबई को कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे स्थानों से जोड़ने वाले 40 से अधिक प्रमुख इंटरचेंज की पेशकश करेगा। इस एक्सप्रेस-वे का अंत ग्रेटर नोएडा होते हुए दिल्ली में होगा।

    देश का सबसे बड़ी एक्सप्रेस-वे?

    सबसे लंबा एक्सप्रेसवे- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लंबाई 1386 किलोमीटर की है। यह एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। 8 लेन वाला यह एक्सप्रेसवे देश की पहला स्ट्रेचबल हाईवे है। जरूरत पड़ने पर इस एक्सप्रेस-वे को 12 लेन में बढ़ाया जा सकता है। एक्सप्रेसवे दिल्ली को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आगामी जेवर हवाई अड्डे और मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ेगा। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 180 किलोमीटर कम हो जाएगी।

    खबरें और भी

    कितनी हाईटेक है ये एक्सप्रेस-वे

    जर्मन टेक्नोलॉजी बेस्ड यह एक्सप्रेसवे इतना एडवांस है कि अब दिल्ली से मुंबई का सफर आधा हो जाएगा। इसके अलावा, दूरी कम होने की वजह से फ्यूल भी कम लगेगा। जानवरों को रोड पास करने के लिए जगह-जगह पर एनिमल पास बनाया गया है, ताकि जानवर सड़कों पर न आ सकें और संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।